कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत, पॉजिटिविटी रेट में 1.71 प्रतिशत का उछाल

कोविड-19कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत, पॉजिटिविटी रेट...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना के मामलो में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। छह महीने में ऐसा पहली बार हुआ है। तब एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3,016 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले पिछले साल दो अक्तूबर को सबसे ज्यादा 3,375 मामले दर्ज किए गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को देश में संक्रमण के चलते 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ लोग केरल से थे। जबकि तीन महाराष्ट्र, दो दिल्ली और एक हिमाचल प्रदेश से थे। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,30,862 हो गई है।

डेली पाजिटिविटी रेट बढ़ा

डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.73ः हो गई है। जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71 प्रतिशत है। अभी 13 हजार 509 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। देश में अब तक 4,47,12,692 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 0.03 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 98.78 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1.19 प्रतिशत लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। इससे पहले मंगलवार को दो हजार से ज्यादा संक्रमित मिले थे। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,151 थी। इस बीच, सात लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को डेली पॉजिटिविटी रेट 1,51 प्रतिशत रहा था जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.53 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...