4 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, जाने डिटेल्स!

टेक्नोलॉजी4 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है OnePlus Nord CE 3 Lite...

Date:

टेक डेस्क। OnePlus अपने यूजर्स के लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च करता रहता है, अब जल्द ही ब्रांड अपने नए Nord स्मार्टफोन के साथ वापसी कर रहा है। 4 अप्रैल 2023 को OnePlus अपने ‘Larger than life – A OnePlus Nord Launch Event’ में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को पेश करेगा।

स्मार्टफोन की खासियतों को लेकर लग रहा है इससे युवा खूब प्रभावित हो रहे हैं। बता दे, स्मार्टफोन के साथ OnePlus Nord Buds 2 भी लॉन्च होगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G अपने फास्ट एक्सपीरियंस के लिए जाना जाएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट है और ये 8GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। ये स्मार्टफोन ऑनलाइन गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए बेस्ट है।

इसके अलावा, इसमें 5000 mAh की बैटरी है, जो 67W Supervooc फास्ट चार्जर का सपोर्ट करती है। इसका डिजाइन हटकर है और ये नए पेस्टल लाइम कलर में काफी फ्रेश लगता है। इसका टू-कलर कैमरा लेआउट सिंपल और आकर्षक है और गेमिंग और वॉचिंग एक्सपीरियंस इसमें काफी बेहतर है। इस स्मर्टफ़ोने में 6.72 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है और फोन में 108MP कैमरा सिस्टम है।

अगर हम बात करे OnePlus Nord Buds 2 तो इसमें 12.4mm एक्स्ट्रा-लार्ज ड्राइवर यूनिट है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट और खूबसूरत है और इसका BassWave Algorithm साउंड एक्सपीरियंस को रिक्रिएट करता है।

‘Larger than life – A OnePlus Nord Launch Event’ से ऑनलाइन जुड़ना चाहते हैं तो 4 अप्रैल 2023 को शाम 7 बजे देख सकते है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...