Nikay Chunav UP: मेरठ से सीमा प्रधान और लखनऊ से वंदना मिश्रा SP से महापौर उम्मीदवार

उत्तर प्रदेशNikay Chunav UP: मेरठ से सीमा प्रधान और लखनऊ से वंदना मिश्रा...

Date:

लखनऊ। बुधवार देर रात मेरठ और लखनऊ सहित आठ नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लखनऊ से वंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम को लेकर पार्टी के नेताओं ने दिन भर बैठकें कीं। इस दौरान महापौर को लेकर अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई।

इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में महापौर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इनमें से लखनऊ से उम्मीदवार बनाई गईं वंदना मिश्रा प्रो. रमेश दीक्षित की पत्नी हैं। इसी तरह मेरठ से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान, गोरखपुर से
काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव को मैदान में उतारा गया है।
झांसी से रघुवीर चौधरी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और अयोध्या से आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, तिलहर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए लाल बाबू और कुंदरकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शमीना खातून को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ मेयर सीट के लिए सपा और आरएलडी गठबंधन ने सीमा प्रधान पर भरोसा जताया है। सीमा प्रधान के पति अतुल प्रधान सरधना सीट से विधायक हैं। मेरठ मेयर सीट पर सपा और आरएलडी गठबंधन से सीमा प्रधान उम्मीदवार होंगी। सीमा प्रधान के पति और सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने ट्विटर पर इस बाबत पोस्ट की है।

सपा विधायक अतुल ने बुधवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल से एक खबर को शेयर किया। इसमें कहा गया है कि मेरठ नगर निगम पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। सपा की ओर से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को टिकट दिया जाएगा। अतुल ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है, “आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवजी और मेरठ की महान जनता के आशीर्वाद से श्रीमती सीमा प्रधान मजबूती से नगर निकाय में जनता का प्रतिनिधित्व करेंगी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related