जापान में Corona के बीच फैला flu epidemic, सरकार ने जारी की चेतावनी

इंटरनेशनलजापान में Corona के बीच फैला flu epidemic, सरकार ने जारी की...

Date:

टोक्यो। जापान में कोरोना महामारी के बाद अब फ्लू कहर बरपा रहा है। जापान में फ्लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जानकारों के अनुसार जापान में फ्लू महामारी का रूप ले सकता है। अस्पतालों में रोज फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे जापान सरकार चिंतित है।

कोरोना वायरस की मार से अभी दुनिया उबर नहीं पाई है। कोविड-19 Covid-19 की मार से अस्त व्यस्त हुई अर्थव्यवस्था किसी तरह पटरी पर आ रही है। अब जापान के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जापान में फ्लू का कहर बरप रहा है। देश में फ्लू के मामले इस कदर बढ़ गए हैं कि ये महामारी की चेतावनी के स्तर तक पहुंच गए हैं। जापान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूरे जापान में फ्लू के रोगियों की संख्या देश में महामारी की चेतावनी के स्तर पर पहुंच गई है।

अस्पताल में बढ़ रही रोगियों की संख्या

जापान की समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज द्वारा जारी आंकड़ों के हवाले से बताया कि देश भर में हर चिकित्सा संस्थान में रोगियों की औसत संख्या 10.36 है। जो चेतावनी स्तर के 10 बेंचमार्क को पार कर गई। चेतावनी का स्तर आने वाले चार हफ्तों में महामारी के आने की आशंका का संकेत देता है।

एक हफ्ते में 51,000 से अधिक मामले

आंकड़ों से पता चलता है कि जापान के सभी 47 प्रान्तों में लगभग 5,000 निगरानी वाले चिकित्सा संस्थानों ने नियमित रूप से सात दिनों की अवधि के दौरान कुल 51,000 से ज्यादा इन्फ्लूएंजा के मामलों की जानकारी दी है। प्रान्त में प्रति-अस्पताल के मुताबिक ओकिनावा में 41.23 पर सबसे, इसके बाद फुकुई में 25.38, ओसाका में 24.34 और फुकुओका में 21.70 मरीजों की संख्या की जानकारी दी है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि फ्लू का संक्रमण सामान्य वर्षों के मुकाबले और ज्यादा फैल सकता है। 2021 और 2022 में कोविड-19 के सख्त उपायों से जाहिर तौर पर फ्लू के संक्रमण को काफी कम स्तर पर रखने में मदद मिली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...