RBI Saving Bond: आरबीआई ने फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड पर ब्याज बढ़ाकर 8.05 फीसद कर दिया है। फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड एनएससी से लिंक हैं। जब एनएससी की ब्याज बढ़ता है तो इन बॉन्ड्स की ब्याज दर में इजाफा होता है। इसमें कोई भी नागरिक न्यूनतम 1000 रुपए से निवेश कर सकता है। आरबीआई के सेविंग बॉन्ड पर अब निवेशकों को तगड़ा फायदा होगा। आज से ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं। आरबीआई सेविंग बॉन्ड्स पर ब्याज 8.05 फीसद की गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने जुलाई रिव्यू में फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स (2020) की ब्याज दर बढ़ा दी है। नई ब्याज दर आज शनिवार 1 july 2023 से लागू कर दी गई हैं। RBI सेविंग बॉन्ड्स पर Interest Rate को 7.35 से बढ़ाकर 8.05% कर दिया है।
एनएससी से लिंक हैं बॉन्ड्स
आरबीआई के ये बॉन्ड्स सरकारी छोटी बचत योजना नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट से लिंक होते हैं। सरकार की ओर से अप्रैल-जून 2023 तिमाही में एनएससी ब्याज दरों को 0.60 फीसद से बढ़ाकर 7.70 फीसद किया गया है। इस कारण फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स ;2020द्ध कीब्याज दर को बढ़ाकर 8.05 प्रतिशत कर दिया।
हर 6 महीने में रिव्यू होती है ब्याज दर
आरबीआई की ओर से सेविंग बॉन्ड ब्याज दरों का रिव्यू छह माह में होता है। अब अगला आरबीआई फ्लोटिंग रेट रिव्यू एक जनवरी, 2024 को होगा। आरबीआई के फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है।
इसमें कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। इसी के साथ एचयूएफ के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। बॉन्ड्स में 1000 रुपए से निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है। आरबीआई बॉड में ब्याज का भुगतान निवेशको को हर छिमाही पर किया जाता है। फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड पर सात साल का लॉक पीरियड होता है। इस दौरान केवल उन्हीं निवेशकों को पैसा निकालने की इजाजत होती है जिनकी आयु 60 साल से अधिक होती है।

