छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ी ब्याज दर

सरकार ने जुलाई.सितंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 30 बीपीएस की बढ़ोतरी की है।

वित्त मंत्रालय ने आज 30 जून 2023 को जारी परिपत्र मे ये घोषणा की। ये नई दर 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2023 की तिमाही के लिए लागू होगी।

1 और 2 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 5 साल की जमा योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है।

एक वर्ष की सावधि जमा स्कीम पर ब्याज दर को 6.8 फीसद से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत, दो वर्ष की बचत योजना ब्याज दर को 6.9 से बढ़ा कर 7 प्रतिशत

पांच साल की जमा पर ब्याज दर 6.2 प्रतिशत से बढ़ा कर 6.5 प्रतिशत कर दी गई है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रखा है। सार्वजनिक भविष्य निधि ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत रखा है।

किसान विकास पत्र ब्याज दर को 7.5 प्रतिशत रखा है। इसके अलावा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर को 7.7 प्रतिशत रखा गया है।

सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर ब्याज दर 8 प्रतिशत ही है। मासिक आय खाता योजना पर ब्याज दर 7.4 प्रतिशत ही है।