स्नैक्स का मजा करे दुगना, बनाएं Paneer Kurkure

रसोई Bytesस्नैक्स का मजा करे दुगना, बनाएं Paneer Kurkure

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Paneer Kurkure Recipe – क्या आपने कभी पनीर के कुरकुरे खाए हैं? अगर नहीं तो आज ही इसे बनाएं और इसका मजा ले। इसे आप चाय के साथ सर्व कर सकते है, ये शाम की चाय का मजा और भी बढ़ा देगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पनीर कुरकुरे समाग्री

200 ग्राम पनीर, 3 चम्मच अरारोट का आटा, आधा कप चावल का आटा, 1 कटोरी दही, 1 चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच चाट मसाला, 1 कटोरी ब्रेड क्रम्ब्स, और तेल।

पनीर कुरकुरे रेसिपी (Paneer Kurkure Recipe)

पहले पनीर को एक प्लेट में निकाल लें और कुरकुरे के शेप में काट लें। फिर बाउल में चावल का आटा, अरारोट का आटा डालकर मिला लें, इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला और दही डालकर एक बैटर तैयार करे। लेकिन ध्यान रहे की ज्यादा पतला न हो।

अब कटे हुए पनीर को बैटर में लपेट लें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स के ऊपर पनीर को कोट करे। साथ ही, कढ़ाही को गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल डाल दे और कोट किए हुए पनीर को डालकर 5 मिनट तक फ्राई कर लें। सुनहरे और क्रिस्पी हो जाए तब बाहर निकाल लें। बस तैयार है पनीर के कुरकुरे। (Image/freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...