Pak vs Eng: पाकिस्तान को घर में घुसकर इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज़ में भी पीटा

स्पोर्ट्सPak vs Eng: पाकिस्तान को घर में घुसकर इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज़...

Date:

इंग्लैंड की टीम ने एकबार फिर पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर पीटा, इसबार उसने टेस्ट मैचों की श्रंखला पर कब्ज़ा जमाया है. तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला में अब उसके पास 2-0 की बढ़त हासिल हो गयी है और इंग्लैंड टीम की जो परफॉरमेंस चल रही है उससे इस बात की पूरी उम्मीद है है स्टोक्स आर्मी बाबर सेना का पूरी तरह सफाया कर देगी. इंग्लैंड ने आज मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को 27 रनों से पराजित किया। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 355 रनों का लक्ष्य मिला था, एक समय मैच पर पाकिस्तान की पकड़ लग रही थी लेकिन लंच के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज़ हावी होते गए और पाकिस्तान एकबार फिर जीतते जीतते मैच हार गयी.

मार्क वुड ने कराई इंग्लैंड की वापसी

आज सुबह जब मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान को जीत के लिए 250 रनों की ज़रुरत थी और उसके पास 6 विकेट थे. इंग्लैंड को आज की पहली सफलता फहीम अशरफ के रूप में जल्दी ही मिली। फहीम 10 रन बनाकर रुट का पचासवां टेस्ट शिकार बने. लेकिन इसके बाद मोहम्मद नवाज़ और कल के नाबाद सऊद शकील विकेट पर जम गए और पाकिस्तान का स्कोर 300 के पास पहुंचा दिया तभी मार्क वुड जो पाकिस्तान के खिलाफ काफी सफल रहे हैं सऊद और नवाज़ को ताबड़तोड़ आउट कर पाकिस्तान को जीत से काफी दूर कर दिया। नए खिलाड़ी अबरार अहमद ने कुछ देर बल्ला चलाया और 17 रन भी बनाये लेकिन इसी कोशिश में वो वुड की गेंद पर आउट भी हुए, इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 328 के स्कोर पर सिमट गयी.

चौथे दिन ही सिमट गया टेस्ट

इंग्लैंड के लिए मार्क वुड सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने चार विकेट हासिल किये, वहीँ एंडरसन और ओली रॉबिंसन ने दो दो विकेट हासिल किये। इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट चौथे दिन ही जीत लिया। श्रंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट कराची में 17 दिसंबर से खेला जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related