Twitter Blue Features: आज हो रहा है ट्विटर ब्लू सर्विस लॉन्च, जाने क्या है खास?

टेक्नोलॉजीTwitter Blue Features: आज हो रहा है ट्विटर ब्लू सर्विस लॉन्च, जाने...

Date:

टेक डेस्क। Twitter के नए मालिक Elon Musk ने ट्विटर पर कई बड़े बदलाव किए, उन्ही में से एक है Twitter Blue। इसे नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया था, लेकिन किसी वजह से बंद कर दिया गया था।

बता दे, ब्लू टिक वेरिफिकेशन के बनाए रखने के लिए पैसे देने होंगे, जिसकी कीमत फिलहाल 8 डॉलर यानी 661.67 रुपये देने होंगे।

रविवार कंपनी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी की आज 12 दिसंबर ट्विटर ब्लू की शुरुआत फिर से करेगी। साथ ही कंपनी ने ये भी कहा की सब्सक्राइबर-ओनली फीचर्स को एक्सेस करने के लिए $8/माह या iOS $11/महीने के लिए वेब पर सब्सक्राइब करें।

ट्विटर द्वारा अकाउंट को रिव्यू किए जाने के बाद ही यह टिक दिया जाएगा, साथ ही ये अलग अलग रंगो के चेकमार्क दिखेंगे। गोल्ड चेकमार्क बिजनेस अकाउंट के लिए होगा, वही ग्रे चेकमार्क सरकारों और सरकारी संगठनों काम करेगा।

इस फीचर से सब्सक्राइबर्स को ट्वीट एडिट करने के साथ-साथ हाई क्वालिटी वीडियो अपलोड (1080p) करने और ‘रीडर मोड’ एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स अपना हैंडल, डिस्प्ले नेम या प्रोफाइल फोटो बदल सकेंगे। इसके अलावा, ऐड्स आधे हो जाएंगे और रिप्लाई, मेंशन और सर्च में सबसे ऊपर जगह मिलेगी।

भारत में ट्विटर ब्लू की कीमतों की कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, Android यूजर हैं तो आपको हर महीने 8 डॉलर यानी 661.67 रुपये देने होंगे और iPhone यूजर है तो आपको 8 डॉलर से लेकर 11 डॉलर तक भुगतान करना पड़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related