Elon Musk New Announcements: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क की नई घोषणाओं के बारे में जान हो जाएंगे हैरान, लंबे लेख पर कही ये बात

टेक्नोलॉजीElon Musk New Announcements: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क की नई...

Date:

नई दिल्ली। कई देशों में ट्विटर के आठ डॉलर में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ अब कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने और नई घोषणाएं की हैं। जिसमें एलन ने कहा कि ट्विटर पर लंबे लेख प्रकाशित करने का विकल्प मिलेगा। इससे यूजर्स को लंबी बातें नोटपैड पर लिखकर उनका स्क्रीन शॉट पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी के साथ ट्विटर पर सामग्री पोस्ट करने को पैसा कमाने का मौका भी मिलेगा।

एलन की इस घोषणा के बाद एक यूजर ने कहा कि यूट्यूब विज्ञापन से कमाई का 55 फीसद कंटेंट क्रिएटर्स को देता है। इसके जवाब में मस्क ने कहा कि ट्विटर इससे अधिक देगा। इनमें सभी तरह के क्रिएटर्स शामिल होंगे। ट्विटर पर सर्च में सुधार होगा। मस्क ने कहा कि इसमें कई कमियां हैं। जिनको दूर किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त वॉल्कर तुर्क ने मस्क से कहा कि उन्हें ट्विटर प्रबंधन में मानवाधिकारों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी को गलत कदम बताया। ट्विटर की मानवाधिकार व नैतिक एआई टीम को हटाने पर नाखुशी जाहिर की है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि पहले वेरिफिकेशन का तरीका समझ नहीं आता था। मुझे वेरिफिकेशन मिल जाता। लेकिन मेरे पिता को ब्लू टिक देने से 3-4 जोकर मना कर देते थे। जैसे वे गैर-कानूनी जीवन जी रहे हों।

50 फीसद कर्मचारियों को नौकरी से निकालने सहित मस्क के कदमों को यूजर्स सनकीपन मान रहे हैं, ट्विटर के पूर्व मालिक व सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने इनके लिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, आप लोग जिन हालात से गुजर रहे हैं, उसके लिए वो जिम्मेदार हैं। हमने इस कंपनी को बहुत तेजी से बड़ा बनाया। इसके लिए वो माफी मांग रहे हैं। ट्विटर में आज काम कर रहे और पहले काम कर चुके लोग मजबूत व लचीले हैं। समय चाहे जितना मुश्किल हो, वे रास्ता निकाल लेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...