‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

एंटरटेनमेंट‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर...

Date:

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है। साउथ में फिल्म ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है, लखनऊ की बात करें तो अलग अलग रिव्यूज हैं लेकिन राम चरण का जलवा बरकरार है। प्रभास हों या राम चरण साउथ के हीरोज का जलवा पैन-इंडिया में बढ़ता जा रहा है

हिंदी सिनेमा की कहानियों के साथ फिल्मों के हीरो का भी अपना स्टारडम होता है। हिन्दी सिनेमा के दर्शक परदे पर आने वाली कहानियों में बॉलीवड हीरोज को ही देखना चाहते थे। लेकिन आज दर्शकों का अंदाज पूरी तरह से बदल चुका है। आज बॉलीवुड के दर्शक साउथ की फिल्मों के साथ टॉलीवुड स्टार्स के एक्शन पर पूरी तरह से फिदा हैं। साउथ के सुपर स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग कर दी है। ‘पेद्दी’ का जलवा सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश में छा गया है। लखनऊ की अगर बात करें तो यहां के सिनेमाघरों में ‘पेद्दी’ को लोग पसंद कर रहे हैं, लेकिन फिल्म के मुकाबले राम चरण के ऐक्शन, उनके लुक्स पर ज्यादा बात हो रही है।

राम चरण ने एक बार फिर से जीता दिल

इंडियन सिनेमा के बदलते समय में जब ऑडियंस घिसी-पिटी कहानियों से थक चुकी है, ‘पेद्दी जैसी फिल्में हर भाषा के लोगों को एंटरटेन करने में सफल होती है। बुच्ची बाबू के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म गांव के भारत की मिट्टी से जुड़ी एक कहानी है, जो हिम्मत, सेल्फ-रिस्पेक्ट, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे को बड़े पर्दे पर दिखाती है। बिना किसी शक के यह पूरी फिल्म सिर्फ राम चरण की है। ग्लोबल ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ में अल्लूरी सीताराम राजू के अपने यादगार रोल के बाद, राम चरण ने एक बार फिर से दर्शकों को अपनी दमदार परफॉर्मेंस से प्रभावित कर दिया है। लखनऊ में पहला शो देखने वाले हितेश् चंदानी कहते हैं कि एक पहलवान के रूप में उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन जितना कमाल का है, स्क्रीन पर उनका शांत स्वभाव और आंखों की एक्टिंग भी उतनी ही कमाल की है। वह न सिर्फ इस किरदार में खरे उतरते हैं, बल्कि अपनी स्टार पावर को भी दिखा दिया है। आरआर के बाद यह मेरी दूसरी फिल्म है जिसमे राम चरण को देखकर मजा आ गया।

पहले टीवी चैनल्स तक सीमित थे दर्शक

लखनऊ के फिल्म प्रतिनिधि गौतम कुमार कहते हैं कि आज फिल्म का पहला दिन था। इसे अभी हम ब्लॉकबस्टर तो नहीं कह सकते लेकिन शुरूआत अच्छी हुई है। आगे अच्छा कलेक्शन होने की उम्मीद है। लेकिन राम चरण की ऐक्टिंग को लोग काफी पसदं कर रहे हैं। अब यहां के लोगों में साउथ ऐक्टर्स का क्रेज बहुत ज्यादा हो गया है। पहले लोग साउथ की फिल्मों को टीवी चैनल्स पर देखा करते थे। उनका ऐक्शन लोग टीवी पर ही एंजाय करते थे लेकिन अब यहां के लोग भी उन्हें देखने के लिए सिनेमा घरों तक आ रहे हैं। वहीं नॉवेल्टी सिनेमाघर के प्रबंधक राजेश टंडन के अनुसार फिल्म अच्छी है लोग राम चरण के इस लुक पर, परदे पर उनके ऐक्शन को देखकर खूब तालियां बजा रहे हैं।

बाहुबली ने बदल दिया ट्रेंड

‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ साल 2015 में हर किसी की जुबान पर यह सवाल था। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ ने ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि सिनेमा लवर्स के बीच जो भाषा का बैरियर था उसे भी तोड़ दिया था। ‘बाहुबली’ के रूप में प्रभास ने साउथ से निकल कर ग्लोबली दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। यह कहना शायद गलत नहीं होगा कि ‘बाहुबली’ के बाद से ही बॉलीवुड और टॉलीवुड एक दूसरे के ज्यादा करीब हो गए। और दर्शकों ने साउथ की फिल्मों के साथ ऐक्टर्स पर अपना प्यार लुटाना शुरू कर दिया। बाहुबली द बिगनिंग के बाद लोग इस फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार बेसर्बी से करते रहे। दो साल बाद ‘बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न’ आई और यह भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

जिन्हें पैन-इंडिया लेवल पर मिला प्यार

इसके बाद साउथ सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों ने अपनी कहानी, दमदार एक्शन और शानदार निर्देशन से पैन-इंडिया स्तर पर जबरदस्त सफलता और प्यार हासिल किया है। इन फिल्मों की हिंदी डबिंग और रिलीज ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।इनमें केजीएफ, यश की इस कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म को हिंदी दर्शकों का असीम प्यार मिला, और इसके दूसरे भाग ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पुष्पा: द राइज़ अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने हिंदी भाषी राज्यों में भी जबरदस्त क्रेज पैदा किया। इसके डायलॉग्स और गानें देश भर में मशहूर हुए। आरआरआर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर धूम मचाई और ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन किया। कांतारा ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने अपनी अनूठी लोककथा और संस्कृति से पूरे देश के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जय भीम सूर्या की यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म दिल को छू लेने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित थी, जिसे दुनिया भर में सराहा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...