Political drama: कांग्रेस नेता ने कही पीएम मोदी की हत्या की बात, मचा बवाल

पॉलिटिक्सPolitical drama: कांग्रेस नेता ने कही पीएम मोदी की हत्या की बात,...

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस नेताओं द्वारा बिगड़े बोलों का अंतहीन सिलसिला जारी है, अभी गुजरात चुनाव में पीएम मोदी की औकात दिखाने और उनकी तुलना रावण से करने के बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री मोदी की हत्या के लिए तैयार रहने की बात कहकर एक बवाल खड़ा कर दिया है. कांग्रेस के पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद भाजपा की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, भाजपा नेताओं ने कहा कि यही है कांग्रेस का असली चेहरा। जब मोदी से जीत नहीं पाए तो उनकी हत्या कराने की बात की जा रही है.

सफाई: हत्या का मतलब हराना है

बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक बैठक में राजा पटेरिया ने यह विवादित बयान दिया, भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. राजा पटेरिया ने कहा कि अगर हमें संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें, हालाँकि साथ ही उन्होंने कहा कि हत्या का मतलब हराना है. राजा पटेरिया के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा तो अब सामने आया है. वो मोदी से जीत नहीं सकती इसलिए उन्हें मरवाने की बात कह रही है.

FIR दर्ज करने के निर्देश

वहीँ इस मुद्दे पर राजा पटेरिया की सफाई भी आ चुकी है, उन्होंने कहा कि मैंने जो बात कही थी उसका भाजपा वाले गलत मतलब निकालकर लोगों के सामने पेश कर रहे हैं , मैंने साफ़ तौर पर कहा था कि हत्या का मतलब हराने से है, उन्होंने कहा कि वो महात्मा गाँधी के अनुयायी है जो हत्या की बात कर ही नहीं सकता। वहीँ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटेरिया के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं , उन्होंने कहा कि पटेरिया के बयान को सुनने के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि यह महात्मा गाँधी की कांग्रेस बिलकुल नहीं है. बता दे कि राजा पटेरिया 1998 से 2003 तक दिग्विजय की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...