यूपी में फिर लौटा बारिश का मौसम, बरस सकते हैं ओले

उत्तर प्रदेशयूपी में फिर लौटा बारिश का मौसम, बरस सकते हैं ओले

Date:

दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में बीती रात झमाझम बारिश का असर यूपी में भी दिखाई देने लगा है। पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। प्रदेश के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है और साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार रात पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में बारिश ने सर्दी को थोड़ा और लम्बा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से उठ रही नम हवाओं की वजह से नोएडा, मेरठ, आगरा सहित कई जिलों में सुबह के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। मंगलवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, अलीगढ़, एटा समेत कई ज़िलों में बारिश की संभावना है। इन ज़िलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बागपत, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, महामायानगर, फिरोजाबाद में तेज बारिश के साथ ओले बरसने की संभावना जताई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related