पासपोर्ट इंडेक्स में और नीचे आया भारत

फीचर्डपासपोर्ट इंडेक्स में और नीचे आया भारत

Date:

वैसे तो बकौल प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, हर देश भारत के साथ अपने संबंधों को मज़बूत बनाना चाहता है लेकिन जब हम पासपोर्ट इंडेक्स को देखते हैं तो वहां हमें गिरावट नज़र आती है, हम पिछले अपडेट में इस इंडेक्स में 84वे नंबर पर थे मगर नए अपडेट में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में एक पायदान और नीचे खिसक कर 85 वे नंबर पर पहुंच गए हैं, ये ज़रूर है कि हम अपने धुर विरोधी पडोसी पाकिस्तान से काफी बेहतर स्थिति में हैं जो 106वे स्थान पर है. वो न आगे बढ़ा है और न ही नीचे गिरा है, यानि जहाँ पर था वहीँ पर है.

भारत इस इंडेक्स में बांग्लादेश से भी आगे है. बांग्लादेश 101 से गिरकर 102 की रैंक पर आ गया है, भारत का नया विरोधी मालदीव ज़रूर बहुत आगे यानि 58वें रैंक पर है. बता दें कि जिस देश का जितना शक्तिशाली पासपोर्ट होगा यानि जितनी अच्छी रैंकिंग होगी वहां के निवासी बिना वीज़ा के उतने ही ज़्यादा देशों में यात्रा कर सकते हैं. इसका फैसला हेनले पासपोर्ट इंडेक्स से तय होता है जो विभिन्न देशों की पासपोर्ट को रैंकिंग देता है।

इस लिस्ट में टॉप देशों की बात करें तो फ़्रांस का नंबर सबसे ऊपर आता है जहाँ के नागरिक बिना वीज़ा के 196 देशों में आ जा सकते हैं, फ़्रांस के अलावा जापान, जर्मनी, स्पेन, इटली और सिंगापूर भी टॉप देशों में शामिल हैं. जहाँ तक भारत की बात है तो 62 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा की जा सकती है. चीन की पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग भी दो पायदान सुधरी है और अब वो 66 से 64वे नंबर पर आ गया है. मालदीव के लोग 96 देशों में बिना वीज़ा सफर कर सकते हैं. बता दें कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा दिए हुए 199 अलग अलग देशों के पासपोर्ट और दुनियाभर की लगभग 227 ट्रेवल डेस्टिनेशन के पिछले 19 सालों के डेटा पर आधारित होता है जो हर महीने अपडेट होता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related