Kanpur Violence पर PFI ने लेटर जारी कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेशKanpur Violence पर PFI ने लेटर जारी कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए...

Date:

लखनऊ। कानपुर में हुई हिंसा मामले में पीएफआई की अंग्रेजी भाषा में लिखा एक पत्र जारी किया गया है। कानपुर हिंसा में पीएफआई कनेक्शन और पुलिस द्वारा पत्थरबाजों के पोस्टर जारी करने के बाद पीएफआई भी सोशल मीडिया पर मुखर हो गई है। कानपुर हिंसा मामले में पीएफआई द्वारा अंग्रेजी भाषा में पत्र जारी करने के बाद अब हिंसा में पीएफआई की संलिप्ता और पुख्ता हो गई है।

Also Read : Banaras Serial Blast : जेल में दाखिल होते ही बदला वलीउल्लाह का व्यवहार, जेल प्रशासन ने शुरू की गहन निगरानी

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया महासचिव अनीस अहमद के नाम से जारी अंग्रेजी भाषा का ये पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। अंग्रेजी में लिखे इस पत्र में कानपुर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के हाथ पत्र जरूर लगा लेकिन यह नही नहीं पता चल सका कि पत्र कहां से इंटरनेट मीडिया पर सबसे पहले जारी किया। पत्र के माध्यम से पीएफआई ने कानपुर हिंसा में अपनी दखलंदाजी दिखाई है। 

पीएफआई द्वारा जारी किए गए इस अंग्रेजी के पत्र में कानपुर हिंसा के दौरान यूपी पुलिस की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण बताई गई है। पीएफआई ने अपने पत्र के माध्यम से हिंसा की गहन निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सजा देने की बात कही है। पीएफआई ने अपने पत्र में कहा है कि हिंसा की फुटेज से स्पष्ट है कि पुलिस निष्क्रिय रही है। जबकि कुछ लोगों द्वारा विरोध कर रहे लोगों पर विस्फोटक फेंके गए थे।

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर के मुफ़्ती बोले- बुलडोज़र चला तो बांधेंगे सिर पर कफ़न

पुलिस ने मामले को शांत करने की बजाए मुस्लिम नेताओं के साथ मारपीट की। अधिकांश मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। कानपुर हिंसा मामले में अब पीएफआई कनेक्शन का संदेह जता रही पुलिस अंग्रेंजी में लिखा ये पत्र सामने आने के बाद और पुख्ता हो गई है। जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी से पीएफआई कनेक्शन का संदेह पुलिस पहले जता चुकी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीएफआई की ओर से अंग्रेजी में लिखा पत्र जारी होने की जानकारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related