CWG कुश्ती: पहलवानों ने फिर लगाई तिकड़ी, फोगाट-दहिया-नवीन की स्वर्णिम सफलता

स्पोर्ट्सCWG कुश्ती: पहलवानों ने फिर लगाई तिकड़ी, फोगाट-दहिया-नवीन की स्वर्णिम सफलता

Date:

इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पहलवानों ने झंडे गाड़ रखे हैं, एक के बाद एक स्वर्णिम सफलताएं उनके कदम चूम रही हैं, स्वर्ण पदकों की बरसात हो रही है. खेलों के आठवें दिन की तरह भारतीय पहलवानों ने नवें दिन भी कुश्ती की विभिन्न स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल की तिकड़ी लगा दी. इस तरह कुश्ती में भारत ने 6 गोल्ड मैडल हासिल किये। नवें दिन सोना जीतने वाले पहलवानों में विनेश फोगट, रवि कुमार दहिया और नवीन का नाम रहा जिसमें नवीन ने पाकिस्तानी पहलवान को पछाड़ कर स्वर्ण पड़ा हासिल किया। 

बर्मिंघम में खेलों के नवें दिन स्वर्ण पदकों की शुरुआत विनेश फोगट से हुई जिन्होंने महिला वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में भारत को स्वर्ण दिलाया, इसके बाद 57 किग्रा भार वर्ग में भारत के रवि कुमार दहिया ने नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को हराकर दिन का दूसरा गोल्ड दिलाया और आखिर में 74 किग्रा भार वर्ग में नवीन ने पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को पटखनी देकर दिन का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया. इस तरह मेडल्स टैली में भारत के अब 12 स्वर्ण समेत कुल 34 पदक हो गए हैं. पदक तालिका में भारत का पांचवां स्थान बरक़रार है जबकि ऑस्ट्रेलिया 154 पदकों के साथ पहले नंबर पर हैं जिसमें 59 स्वर्ण पदक हैं.     

Read also: CWG: क्रिकेट में भी पदक पक्का, फाइनल में भारत की इंट्री

वहीँ महिला वर्ग में देर रात ही पूजा सिहाग ने 76 किग्रा भर वर्ग में कांस्य पदक जीता.  पूजा ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डि ब्रूनी को मात दी. पुरुष वर्ग में दीपक नेहरा ने 97 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. दीपक ने भारत के लिए पदक नंबर 36 झोली में डाला. इससे पहले सुबह 10000 मीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक हासिल किया था, इसके अलावा एथलेटिक्स में ही अविनाश मुकुंद ने 3000 मी. स्टीपलचेस में सिल्वर मेडल जीता था.लॉन बाउल्स की भारतीय पुरुष टीम फ़ाइनल में उत्तरी ऑयरलैंड से 5-18 से हारकर रजत पदक ही प्राप्त कर सकी. भारत के मोहम्मद हसमुद्दीन ने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग (फेदरवेट) में घाना के जोसेफ कोमी को 1-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...