राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आज का दिन भारत के लिए स्वर्ण पदकों की बरसात लेकर आया, आज कुल मिलकर चार स्वर्ण पदक भारत की झोली में आये. अमित पंघाल, नीतू संघास और एल्डोस पॉल के बाद विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ निकहत जरीन ने भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की. निकहत ने 51 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की कैरी मैक्नॉल को एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मैडल अपने गले में डाला. हाल ही में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली निकहत का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है.
निकहत ने शुरू से ही मुकाबले में बढ़त बनाये रखी, उन्होंने अपनी विरोधी मैक्नॉल के छोटे कद और अपनी लम्बाई का पूरा फायदा उठाया. पहले राउंड के खात्मे पर पांचों रैफरियों ने निकहत को आगे रखा. दूसरे राउंड में मैक्नॉल ने अटैक करने की रणनीति अपनाई लेकिन निकहत मैक्नॉल के प्रयासों को नाकाम करती रहीं. ज़्यादा आक्रामक रुख अपनाने की वजह से मैक्नॉल पर थकान हावी होती दिखी. दूसरे राउंड में भी पांचों ने रैफिरियों ने निकहत के हक में फैसला दिया.
Read also: CWG 2022 HOCKEY: भारतीय लड़कियों ने 16 साल बाद जीता पदक
तीसरा राउंड भी कुछ ऐसा ही गया, जीतने की कोशिश में मैक्नॉल के अति आक्रामक हो रही थी मगर निकहत सूझबूझ से उनके प्रयासों को जाया कर रही थी. इस राउंड में रेफरियों का फैसला निखत के फीवर में गया और भारतीय मुक्केबाज़ ने 5-0 के अंतर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। निखत से पहले मुक्केबाज अमित पंघाल नीतू गंघास ने भी भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया।

