Gujarat Chunavi Dangal – प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा आज से शुरू हो चूका है, चुनावी संभावनाओं और परियोजनाओं की घोषणाओं से भरे इस दौरे के पहले दिन मोदी जी ने छात्र छात्राओं से संपर्क स्थापित किया, मौका था देश के पहले विद्या समीक्षा केंद्र के उद्घाटन का. छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करना प्रधानमंत्री जी को वैसे भी बहुत पसंद है इसलिए अकसर उनके कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन शामिल रहता है। परीक्षाओं पर चर्चा उनका मनपसंद विषय है।
Also Read : Uttarakhand News : बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 से, 8 मई को खुलेंगे कपाट
छात्र-छात्राओं को इस बहाने प्रधानमंत्री मोदी जी बड़े ज्ञान की बातें सुनने को मिलती हैं और बच्चे प्रधानमंत्री से मिले उस ज्ञान को अपने अभिवावकों में बांटते हैं. इस तरह के इंटरेक्शन एक कम्युनिकेशन के तार जैसा होता है जो बच्चों के बहाने मोदी जी को बड़ों से भी जोड़ता है. गांधीनगर में आज देश के पहले विद्या समीक्षा केंद्र के उद्घाटन के कार्यक्रम में बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी लगभग 60 हज़ार स्टूडेंट्स से जुड़े। इस दौरान मोदी जी ने ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते महत्व के बारे में बच्चों को ज्ञान बांटा।
Also Read : ‘उपचुनाव में हार कोई बड़ी बात नहीं, प्रशांत किशोर से मेरा दूसरा संबंध’ : Nitish Kumar
आप भले ही इस कार्यक्रम को एक रूटीन आयोजन कहें जो प्रधानमंत्री मोदी के दौरों पर अक्सर आयोजित होते हैं पर चूंकि गुजरात में कुछ महीनों बाद चुनाव हैं इसलिए उनके इस पूरे दौरे को चुनावी नज़र से ही देखा जा रहा है. आम आदमी पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी जी के गृह राज्य में इस बार गहरी दिलचस्पी नज़र आ रही है, इसलिए इस दौरे का और भी महत्व है.
खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर कांग्रेस पार्टी के आदिवासी वोट बैंक में कुछ घोषणाओं के साथ एक बड़ी सेंध लगाने वाले हैं. कांग्रेस के इस वोट बैंक की लगभग 27 सीटों पर मज़बूत पकड़ है और देश की सबसे पुरानी पार्टी इनमें ज़्यादातर सीटों पर सफलता हासिल करती रही है. भाजपा का इस बार गुजरात में 150 से ज़्यादा सीटें जीतने का मिशन है और इस लक्ष्य को कांग्रेस का यह पारम्परिक वोट बैंक पूरा कर सकता है अगर भाजपा इसे तोड़ने में कामयाब हो जाय तो. बाक़ी तो अभी शुरुआत है।

