भाजपा के भ्रष्टाचारी अयोध्या को तो छोड़ दें: अखिलेश

पॉलिटिक्सभाजपा के भ्रष्टाचारी अयोध्या को तो छोड़ दें: अखिलेश

Date:

अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन का अवैध कारोबार करने वाले 40 लोगों की जारी में मौजूदा विधायक भाजपा के 3 नेताओं के नाम सामने आने के बाद मामले ने सियासी रंग ले लिया है. समाजवादी पार्टी और AAP ने इस मामले को लेकर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है. सपा प्रमुख ने जहां कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचारी कम-से-कम अयोध्या को तो छोड़ दें. वहीँ आम आदमी पार्टी से राजयसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैंने जो कहा था वो सच साबित हो रहा है, भगवान की धरती पर भाजपा नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है. 

अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा इस बारे में 40 लोगों की जो सूची जारी की गयी है उसमें अयोध्या विधानसभा से वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या के मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व MLA गोरखनाथ सिंह का नाम शामिल है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यहाँ जमीनों की अवैध प्लॉटिंग का काम धड़ल्ले से शुरू हो गया. इसी मामले को लेकर अभी कुछ दिन पहले ही अयोध्या के मौजूदा सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर अवगत कराया था कि राम की नगरी में ज़मीन माफियों द्वारा भूखंडों की अवैध प्लॉटिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की ज़रुरत है, यह लोग राम के नाम पर पैसा कमाने का कुचक्र कर रहे हैं. 

Read also: ISRO SSLV-D1 Fail: नाकाम हुआ मिशन SSLV-D1, सुबह हुआ था प्रक्षेपण

सांसद लल्लू सिंह के इस पत्र के बाद यह मामला काफी उछला था और सियासी रंग भी अख्तियार किया था, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने भी इस मामले में गंभीर आरोप लगाए थे मगर बाद में यह मामला थोड़ी बहुत कार्रवाई के बाद ठन्डे बास्ते में चला गया था लेकिन अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा जारी भू माफियाओं की सूची ने भाजपा के लिए एक नई मुसीबत कड़ी कर दी है. देखना है कि यूपी को भू माफियाओं से मुक्त करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...