CWG: क्रिकेट में भी पदक पक्का, फाइनल में भारत की इंट्री

स्पोर्ट्सCWG: क्रिकेट में भी पदक पक्का, फाइनल में भारत की इंट्री

Date:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का पिछले दो दिनों से दबदबा जारी है, कल से भारत की झोली में तीन गोल्ड समेत काफी संख्या में पदक आए हैं और बहुत से पदक आने वाले हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेज़बान इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 4 रनों से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है, इसी के साथ यहाँ भी गोल्ड या सिल्वर एक पदक तो पक्का ही हो चूका है. 

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला बहुत रोमांचक रहा, अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 14 रनों की ज़रुरत थी मगर वह सिर्फ नौ रन ही बना सकी और इस तरह भारत ने गोल्ड की तरफ अपना कदम बढ़ाया. इंग्लैंड की टीम को भारत की ओर से 164 रनों का लक्ष्य मिला था , 19वें ओवर में इंग्लैंड के 5 विकेट पर 151 रन थे। अंतिम ओवर स्नेह राणा ने फेंका, जीत के लिए 14 रन बनाने की कोशिश में इंग्लैंड की 6 विकेट पर 160 रन रन ही बना सकी। स्नेह राणा ने 4 ओवर में 28 रन देकर कुल दो विकेट चटकाए जबकि दीप्ति शर्मा को 4 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल हुआ। इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। कप्तान नेट स्कीवर 41 और विकेटकीपर एमी जोंस 31 रनों की पारी खेली।

Read also: CWG 2022: अविनाश, प्रियंका ने दिलाया सिल्वर

इससे पहले भारतीय टीम की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में पचासा ठोक टीम को एक तेज़ शुरआत दी। मंधना ने शेफाली के साथ 76 रनों की साझेदारी की. भारत का रन रेट उस समय 10 रन प्रति ओवर चल रहा था. मंधना सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं। मंधाना ने कुल 61 रनों की पारी खेली जिसमें  8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जेमिमाह रोड्रिग्स ने 44, दीप्ति शर्मा ने 22 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20रन बनाए। फाइनल मुकाबला 7 अगस्त को खेला जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...