नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर तेल कंपनियां रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में वाहन ईंधन (Fuel Price) के भाव में बदलाव नहीं किया है।
भारतीय तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार के दाम को ध्यान में रखकर प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today ) अपडेट करती हैं। राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं। राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं।
राजधानी दिल्ली में आज, 26 फरवरी 2023 को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपए है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपए और डीजल का दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपए प्रति लीटर है।
Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने तय किए आज पेट्रोल-डीजल के भाव
Date:

