India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। BCCI चयनकर्ताओं ने चौंकाते हुए तिलक वर्मा को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया है। तिलक वर्मा नंबर चार पर भारत के लिए विकल्प बनेंगे। वहीं संजू सैमसन बैकअप के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं। एशिया कप के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा की गई। भारतीय क्रिकेट टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। दोनों काफी समय से चोट के कारण बाहर थे। अब दोनों की वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी भी चोटिल थे। तिलक वर्मा टीम एशिया कप 2023 के लिए नया चेहरा शामिल किए गए हैं।
आज अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने तिलक वर्मा को को चुनकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने हाल में वेस्टइंडीज दौरे पर टी—20 डेब्यू किया था। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। चयनकर्ता ने आज 18 खिलाड़ियों की घोषणा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए की है। इसमें 17 खिलाड़ियों की टीम है और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर के रुप में 18वें खिलाड़ी हैं। Yuzvendra Chahal को टीम से Out कर दिया है।
चोट के बाद वनडे में चार खिलाड़ियों की वापसी
श्रेयस ने 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ पिछला वनडे खेला था। जबकि राहुल ने 22 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला वनडे खेला था। श्रेयस की कमर में चोट थी। जबकि राहुल आईपीएल के दौरान जांघ की चोट खा बैठे थे। दोनों की वापसी से भारतीय मध्यक्रम में मजबूती आएगी।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में एक साल बाद वापसी करने वाले बुमराह ने अपना पिछला वनडे 14 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 20 अगस्त 2022 को पिछला वनडे जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
हार्दिक पांड्या उपकप्तान
कयास लगाए जा रहे थे हार्दिक से उपकप्तानी छिन कर बुमराह को दी जाने की संभावना है। हालांकि, चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या पर भरोसा जारी रखा है। एशिया कप 2023 में वो ही टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे। बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले ही अपनी टीम की घोषणा कर चुके हैं। एशिया कप 2023 पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में हो रहा है। एशिया कप का पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में होगा।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन

