Asia Cup 2023: हार्दिक पांड्या के स्थान पर जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं उपकप्तान, ये होगी संभावित टीम इंडिया

नेशनलAsia Cup 2023: हार्दिक पांड्या के स्थान पर जसप्रीत बुमराह बन सकते...

Date:

Asia Cup 2023: भारतीय चयन समिति की बैठक के लिए द्रविड़ दिल्ली में मौजूद रहेंगे। जबकि कप्तान रोहित शर्मा के मुंबई से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होगें। बैठक में national selector शिवसुंदर दास Virtually शामिल होंगे। वह इस समय टीम इंडिया के साथ आयरलैंड में हैं। पाकिस्तान-श्रीलंका में होने वाले एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कल सोमवार (21 अगस्त) को होगी। टीम चुनने के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति की बैठक नई दिल्ली में होगी। बैठक में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कोच राहुल द्रविड़ शामिल होंगे। संभावना है जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का नया उपकप्तान बनाया जाएगा।
हाल में हुए मैचों में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी की है। वह टी20 फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। चयन समिति बैठक के लिए द्रविड़ दिल्ली में मौजूद रहेंगे। जबकि कप्तान रोहित वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल होगें।

द्रविड़ के लिए नियम तोड़ेगा BCCI

राहुल द्रविड़ बैठक में शामिल होते हैं तो यह बीसीसीआई की परंपरा का उल्लंघन होगा। क्योंकि भारतीय कोच टीम चयन के लिए होने वाली बैठक में शामिल नहीं होते। रवि शास्त्री और अनिल कुंबले राष्ट्रीय कोच के रूप में चयन समिति की बैठकों का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मुख्य कोच राष्ट्रीय चयन पैनल का हिस्सा हैं। भारत में न तो कोच और न कप्तान को चयन समिति की बैठक में वोट देने का अधिकार है।

विश्व कप के लिए टीम चयन की संभावना कम

जहां तक क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया चुनने की बात है तो इसके लिए आईसीसी की समय सीमा पांच सितंबर 2023 है। चयनकर्ताओं द्वारा केवल एशिया कप 2023 के लिए टीम चुनने की संभावना है। खास बात है कि एशिया कप 2023 के लिए जो टीम चुनी जाएगी। उसके अधिकांश खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा

संभावना है कि अगरकर बैठक के बाद मीडिया से बात करेंगे। वह दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया का एलान करेंगे। चेतन शर्मा के पद छोड़ने के बाद से बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता के साथ अभी तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। देखना दिलचस्प होगा कि भारत चयनकर्ता 15 या 17 सदस्यीय टीम चुनते हैं या नहीं। विश्व कप के विपरीत एशिया कप के नियम 17 सदस्यीय टीम की अनुमति देते हैं। एशिया कप के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान ने 17 सदस्यीय टीम चुनी है।

Asia cup 2023 के लिए संभावित टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल/अक्षर पटेल संभावित खिलाड़ी होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...