Insurance Tips: इंश्योरेंस प्लान लेते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसके काफी फायदे होते हैं। इसलिए अगर पहली बार इंश्योरेंस खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। नौकरी शुरू होने के साथ ही जल्द से जल्द इंश्योरेंस करवाना चाहिए। इसका लाभ ये है कि कम प्रीमियम पर अधिक कवरेज मिलती है। इसके साथ ही नियोक्ता की ओर से दिए इंश्योरेंस के अतिरिक्त एक अलग से इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए।
अपनी औसत इनकम का 15 से 20 गुना लाइफ कवर लेना चाहिए। 25 साल की उम्र से पहले इंश्योरेंस कराना अच्छा होता है। युवा 25 साल से पहले इश्योरेंस लेने में लापरवाही करते हैं। इसकी वजह है कि उम्र के इस पड़ाव पर उनको लगता है कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है। लेकिन इंश्योरेंस के जानकारों की माने तो जितनी जल्दी इंश्योरेंस करवाया जाए। उतना वह फायदेमंद होता है। इंश्योरेंस कराते समय कुछ चीजों का हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।
अधिक लाइफ कवर
युवा अवस्था में इंश्योरेंस लेने का सबसे बड़ा लाभ बेहद कम प्रीमियम पर अधिक कवर का मिल जाता है। आमतौर पर औसत इनकम का 15 से 20 गुना लाइफ कवर लेना चाहिए।
अलग प्लान
कई नियोक्ताओं की तरफ से कर्मचारियों को ग्रुप इंश्योरेंस प्लान होता है। जिससे कर्मचारी को वित्तीय सुरक्षा मिले। ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ तभी तक है जबकि कर्मचारी कंपनी में काम करता है। इसलिए अलग से भी एक इंश्योरेंस करवाना जरूरी है।
इंश्योरेंस लेते समय नॉमिनी जरूर भरें
इंश्योरेंस लेते समय नॉमिनी जरूर भरना चाहिए। इसके कोई अनहोनी होने पर पैसा प्रियजन को मिल सकता है। अन्यथा नॉमिनी न होने पर परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना होता है।
टैक्स बेनिफिट
इंश्योरेंस प्लान में निवेश का सबसे अच्छा फायदा यह है कि इसमें इनकम टैक्स की धारा 80C,धारा 10(10D) और धारा 80D के तहत छूट मिल जाती है। इससे टैक्स कम करने में सहायता मिलती है।
अतिरिक्त राइडर्स का लाभ
कोई इंश्योरेंस लेते समय अपनी जरूरत के अनुसार दुर्घटना या कोई विशेष बीमारी के लिए अतिरिक्त राइडर लेना जरूरी है। 25 साल से पहले इन राइडर्स को लेते हैं तो इनकी लागत बहुत कम आती है और कोई भी राइडर आसानी से मिलता है।

