Dividend Stock: अगले हफ्ते बंपर कमाई का मौका, ये कंपनियां देंगी निवेशकों को डिविडेंड

बिज़नेसDividend Stock: अगले हफ्ते बंपर कमाई का मौका, ये कंपनियां देंगी निवेशकों...

Date:

Ex-Dividend Stock Update: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला हफ्ता बंपर कमाई वाला होगा। अगले हफ्ते कई कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। अगले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर, ऑयल इंडिया, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज स्टॉक एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगे। ये कंपनी निवेशकों को लाभांश दे रही है और कंपनी के शेयर किस दिन एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे? यहां जाने। एक्स-डिविडेंड वो तारीख होती है जब शेयरों का रेट डिविडेंड पेआउट के लिए एक तारीख तय होता है। एक्स-डिविडेंड की तारीख को रिकॉर्ड डेट माना जाता है।

अगले हफ्ते कई कंपनी निवेशकों को एक्स डिविडेंट लाभांश दे रही है। कंपनी ने इसके बारे में सूचना कुछ दिन पहले दी है। ऐसे में जो निवेशक शेयर बाजार में इन्वेस्ट करते हैं उनके लिए एक्स-डिविडेंड की तारीख जरूरी रहने वाली है। बता दें कंपनी अपने लाभ का कुछ हिस्सा लाभांश के तौर पर निवेशकों को देता है। ऐसे में सवाल है कि आखिर एक्स-डिविडेंड डेट क्या है?

क्या है एक्स-डिविडेंड डेट

एक्स-डिविडेंड वो डेट है जब शेयरों का भाव डिविडेंड पेआउट के लिए एक तारीख तय किया है। शेयर लाभांश केवल उन निवेशकों को दिया जाता है जिनका नाम रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होल्डर की लिस्ट में शामिल होता है। बता दें कि अब एक्स -डिविडेंड की तारीख को रिकॉर्ड डेट को माना जाता है।

इन कंपनी के share ex-dividend पर करेंगे trand

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने निवेशकों को 9 रुपए लाभांश दे रही है। कंपनी 21 अगस्त यानी कल सोमवार को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज 9.25 रुपए प्रति शेयर का लाभांश दे रही है। कंपनी के शेयर 21 अगस्त को एक्स-डिविडेंड पर व्यापार करेंगे।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स डिफेंस कंपनी है। कंपनी अपने निवेशकों को 15 रुपए प्रति शेयर का लाभांश दे रही है। कंपनी का रिकॉर्ड डेट 24 अगस्त 2023 तय किया है। रेलवे सेक्टर की कंपनी रेलटेल 24 अगस्त को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा। ये कंपनी अपने निवेशकों को 1.05 रुपए प्रति शेयर का लाभ दे रही है। Oil India अपने investors को 5.5 रुपए का लाभांश देगी। कंपनी के शेयर 25 अगस्त को Trade on Ex-Dividend करेगा।

ये कंपनी करेगी डिविडेंड पर ट्रेड

इसके अलावा चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, ए-1 एसिड, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, सक्षम ऑटोमोबाइल्स, ड्रीमफॉक्स सर्विसेज, केमफैब अल्कलिस, केपीआई ग्रीन एनर्जी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मनकसिया एल्युमीनियम कंपनी, कर्नाटक बैंक, माइक्रोवेव उत्पाद, मनकसिया कोटेड मेटल्स एंड इंडस्ट्रीज, ध्रुव कंसल्टेंसी सर्विसेज, कैपरी ग्लोबल कैपिटल, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन, एबीबी इंडिया, इकोप्लास्ट जैसे कंपनियां निवेशकों को लाभांश दे रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related