नई दिल्ली। आज जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। जिसमें दिल्ली निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण शुरू किया। लेकिन इसी बीच सुप्रीकोर्ट के आदेश की कापी लेकर वृंदा करात पहुंची और उन्होंने आदेश की कॉपी डीसीपी को दिखाई जिसके बाद कार्रवाई को रोक देना पड़ा।
Read also: तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को लेकर हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला
हालांकि आज भी ध्वतीकरण की कार्रवाई के दौरान निगम की टीम पर लोगों ने पथराव किया। जहांगीरपुरी में सुबह कई बुलडोजरों ने एकसाथ अवैध अतिक्रमण को गिराने का काम शुरू किया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश जारी किया है। जिसके दो घंटे बाद तोड़फोड़ चलती रही। कार्रवाई उस समय रुकी जब वृंदा करात सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर लेकर जहांगीरपुरी पहुंचीं। वृंदाकरात से सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि वृंदा ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बताया है। जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई रोक दी गई है।

