Bangladesh भागने की फिराक में था जहांगीरपुरी हिंसा का आरोपी

न्यूज़Bangladesh भागने की फिराक में था जहांगीरपुरी हिंसा का आरोपी

Date:

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार और उसके साथियों ने पुलिस पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के अनुसार अंसार और उसके साथियों को डर था कि यदि माहौल अधिक खराब हुआ तो उनको दिल्ली छोड़कर बांग्लादेश भागना होगा। पुलिस जांच में सामने आया कि हनुमान शोभायात्रा जब निकल रही थी तो उसमें शामिल लोगों से अंसार ने बहस की थी। जिसके बाद शोभायात्रा पर पथराव शुरू हुआ।

Read also: Supreme court के आदेश पर जहांगीरपुरी में रुकी बुलडोजर कार्रवाई, ध्वस्तीकरण के बीच हुआ पथराव

सवाल यह भी है कि एकदम पथराव कैसे शुरू हुआ। इसकी पूरी तैयारी पहले से थी। हिंसा के दौरान मौके पर दोनों पक्षों के हजारों की संख्या में लोग थे। पुलिस की अपराध शाखा ने अंसार और आलम को दो दिनी रिमांड पर लिया है। अंसार शेख ने पूछताछ में बताया कि वह शोभायात्रा में पथराव करने वाले लोगों गिरफ्तार करवा सकता है। अंसार मूलरूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। हालांकि वह खुद को पश्चिमी बंगाल का निवासी बता रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related