Uttar Pradesh News: चौथी लहर से निपटने को टीम 9 का गठन, CM योगी ने दिए निर्देश

न्यूज़Uttar Pradesh News: चौथी लहर से निपटने को टीम 9 का गठन,...

Date:

मेरठ। देश में तेजी से बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब उप्र में भी इससे निपटने की दिशा में सरकार गंभीर हो गई है। इस कड़ी में सरकार ने अब चौथी लहर से निपटने के लिए टीम 9 का गठन कर दिया है। खुद योगी आदित्यनाथ ने इस बार भी कोरोना संक्रमण से निपटने की कमान अपने हाथ में रखी है। 

Read also:  गांवों के खिलाड़ियों के लिए योगी सरकार की ये पहल हो सकती है जीवनदायिनी

प्रदेश के दिल्ली से सटे जिलों में जिलों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा है। 24 घंटे में नोएडा में 103 और गाजियाबाद में 33 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एनसीआर के जिलों में अब लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत जागरूक किया जाने लगा है। एनसीआर के जिलों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत के अलावा राजधानी लखनऊ में वैक्सीनेट काम तेज कर दिया गया है। वहीं इन जिलों में अब मास्क अनिवार्य किया गया है।

प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 856 पहुंच चुकी है। 24 घंटों में एक लाख 13 हजार कोरोना टेस्ट हुए जिसमें 170 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। चौथी लहर की दस्तक के बीच अब 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने के काम में तेजी आई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति प्रदेश में बिना टीकाकरण के न रह पाए।

Read also: Pakistan से 1970 में हस्तिनापुर आए ​बंगाली परिवारों को CM योगी ने दिया पुनर्वास प्रमाणपत्र

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related