लखनऊ। आज मंगलवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1970 में पाकिस्तान से आकर हस्तिनापुर में रह रहे हिंदू बंगाली परिवारों को पुनर्वास प्रमाण पत्र दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विस्थापित परिवारों को स्वीकृति पत्र देते हुए उन्हें खुशी की अनुभूति हो रही है। इसमें से 65 परिवार ऐसे हो जो 1984 से अब तक विस्थापित का जीवन जी रहे थे। इनमें 2 परिवार समाप्त हो गए और अब 63 परिवार बचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने ऐसे परिवारों के कागजात खोजने शुरू किए।
Read also: सरकार ने हटाये कोरोना वॉरियर्स, अखिलेश के पास पहुंचे मदद मांगने
राजस्व विभाग से इन 63 परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था कराई गई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन पुनर्वास परिवार को पुनर्वास योजना के तहत दो एकड़ भूमि, आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास और एक-एक शौचालय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिवार भले ही 63 हैं लेकिन इनकी आबादी 400 लोगों की है।
Read also: अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना
उन्होंने कहा कि अब तक 1.08 लाख परिवारों को आवास मिल चुका है। सीएम योगी ने इन 63 परिवारों के मुखियाओं को पुनर्वास योजना के प्रमाण पत्र देकर इन परिवारों को कानपुर के रसूलाबाद में पुनर्वास कराने की योजना बताई। साथ ही यह भी कहा कि इन्हें आवास, चिकित्सा सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। जिससे ये आत्मनिर्भर बन सके।

