Corona Update: कोरोना संक्रमण ने पकड़ी तेजी, 24 घंटे में मिले 5 हजार मरीज

कोविड-19Corona Update: कोरोना संक्रमण ने पकड़ी तेजी, 24 घंटे में मिले 5...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार से अधिक मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को कोरोना के 5,335 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है। इससे एक दिन पहले 163 दिन बाद चार हजार से ज्यादा लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इससे पहले मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 28,152 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। महाराष्ट्र और केरल में चार-चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी व राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं।

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार के इम्पॉवर्ड ग्रुप बैठक में इन्साकॉग ने कहा कि देश में 38 फीसदी संक्रमण प्रसार के पीछे वायरस का नया स्वरूप जिम्मेदार है। इन्साकॉग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और नीति आयोग के शीर्ष अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें बताया गया कि ओमिक्रॉन और इसके उप स्वरूप देश में प्रमुख रूप से बने हुए हैं। इसके चलते संक्रमण दर में इजाफा हुआ है विशेष रूप से देश के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में देखा गया है।

कोरोना का नया स्वरूप एक्सबीबी.1.16 संक्रमण के लिए जिम्मेदार

इन्साकॉग के मुताबिक, वायरस का एक नया स्वरूप एक्सबीबी.1.16 को भारत के विभिन्न हिस्सों में देखा गया है, जो आज तक संक्रमण के 38.2% के लिए जिम्मेदार है। बीते मार्च माह के तीसरे सप्ताह तक एकत्र नमूनों में एक्सबीबी स्वरूप सबसे अधिक मिला है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बीए.2.10 और बीए.2.75 उप स्वरूप का भी पता चला जो एक्सबीबी की तरह ओमिक्रॉन स्वरूप से निकले हैं।

हल्के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक

रिपोर्ट में इन्साकॉग ने यह स्वीकार किया कि देश के कई जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है, लेकिन यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है। अधिकांश मामले हल्के लक्षण वाले दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें घरों में ही आइसोलेट रहने की सलाह दी जा रही है। जिन लोगों को पहले से दूसरी बीमारियां हैं उनमें जरूर कोरोना के लक्षण मध्यम से गंभीर स्थिति तक दर्ज किए जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...