Sonia Gandhi Corona Positive: कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित,10 जनपथ में आइसोलेट

नेशनलSonia Gandhi Corona Positive: कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित,10 जनपथ...

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा कुछ और नेता भी संक्रमण का शिकार हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार शाम बुखार आया। जिसके बाद चिकित्सों ने उनकी जांच की। सोनिया गांधी का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। जिसमें जांच रिपोर्ट में सोनियां गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके बाद उन्होंने खुद को 10 जनपथ में ही आइसोलेट कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार हालांकि सोनियां गांधी को ज्यादा परेशानी नहीं है उम्मीद जताई जा रही कि वह आने वाली आठ जून से पहले ठीक हो जाएंगी। बता दें कि ईडी ने मनी लांड्रिंग के एक मामले में सोनिया गांधी और कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी को सम्मन जारी किया है।

Read also: Uttarpradesh News Today: शत प्रतिशत विलंबित भुगतान अधिभार छूट के लिए सरकार ने शुरू की एकमुश्त समाधान योजना

बताया जाता है कि कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। इन बीमारी से संबंधित जांच के लिए वो सर गंगाराम अस्पताल में नियमित जाती हैं। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आवास पर एक बैठक बुलाई थी। जिसमें कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। उस पार्टी के कई अन्य नेता भी संक्रमित बताए गए हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस की ओर से आयोजित आजादी गौरव यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया था। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस की ओर से निकाली आजादी गौरव यात्रा का बुधवार को समापन हुआ था। जिसमें सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। कांग्रेस सेवा दल की ओर से 6 अप्रैल को गुजरात के साबरमती से यात्रा शुरु हुई इस यात्रा का समापन दिल्ली के राजघाट पर हुआ। सोनिया गांधी की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिये और वह दिल्ली में ही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related