Covid Update India: सक्रिय मामलों में फिर से उछाल, एक दिन में हुई 18 मरीजों की मृत्यु

हेल्थCovid Update India: सक्रिय मामलों में फिर से उछाल, एक दिन में...

Date:

कोरोना ने फिर से अब रफ्तार पकड़ ली है, जहाँ बीते 24 घंटों में फिर से मामलों में उछाल देखने को मिला है। बता दें कि गुरुवार के दिन देश में कोरोना के 2,628 नये मामले सामने आये हैं, इसके साथ ही 24 घंटों के दौरान 18 मरीजों की मृत्यु भी हो गयी है। जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 443 की वृद्वि दर्ज हुई है, साथ ही इस दौरान संक्रमण की दैनिक दर 0.58 फीसद दर्ज की गयी है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.51 फीसद रही है।

दूसरी ओर स्वस्थ होने वालों की मरीजों की संख्या 4,26,04,881 पर जा पहुँची है, इसके साथ ही मृत्यु दर 1.22 फीसद है। इसके साथ ही बात करें अगर टीकाकरण की तो कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड रोधी टीकों की खुराक 192.82 पर पहुँच चुकी है। बता दें कि देश में 7 अगस्त 2020 से कोरोना मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ था, जहाँ संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, इसके बाद 23 तारीख को 30 लाख और 5 सितंबर तक 40 लाख से अधिक हो गयी थी।

इसके बाद दिसम्बर में यह संख्या एक करोड़ को पार कर गयी थी, इसके बाद 23 जून 2021 को 3 करोड़ को भी पार कर गयी थी। इसके बाबत स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुये कहा कि जिन लोगों की मृत्यु कोविड से हुई थी, उनमें से 70 फीसद लोंगो को अन्य बीमारियां भी थी, जिसके कारण उनकी जान चली गयी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...