‘जमीन के बदले नौकरी केस’ में राबड़ी देवी से CBI ने की पांच घंटे कड़ी पूछताछ

नेशनल'जमीन के बदले नौकरी केस' में राबड़ी देवी से CBI ने की...

Date:

नई दिल्ली। बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी से आज सीबीआई टीम ने उनके आवास पर पांच घंटे तक पूछताछ की। CBI टीम ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी Ex CM राबड़ी देवी के आवास पर सुबह पहुंची। करीब 5 तक राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद CBI टीम उनके आवास से बाहर निकली।

CBI अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। टीम जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ कर रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

इस मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि राबड़ी आवास पर CBI टीम पूछताछ कर रही है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो निकल गए थे। इसके बाद पता चला कि CBI टीम पहुंची है। बताया कि जमीन के बदले नौकरी केस में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। देखिए, हमलोग तो निश्चिंत हैं। हर महीने CBI, ED और IT आते रहते हैं। 2024 तक यह सिलसिला चलता रहेगा। इससे हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। जब कोई गलत हुआ नहीं तो उसकी चिंता हम लोगों को नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...