CM योगी को काले झंडा दिखाने का प्रयास, छात्र नेता ने लगाए इंकलाब जिंदाबाद के नारे

फीचर्डCM योगी को काले झंडा दिखाने का प्रयास, छात्र नेता ने लगाए...

Date:

मेरठ। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आज आयुर्वेद महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सीसीएसयू विवि के गेट पर छात्र नेता हर्ष ढाका ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया है। गेट पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने हर्ष ढाका को गिरफ्तार कर मेडिकल थाने भेज दिया है।

बताया गया कि छात्र नेता हर्ष ढाका ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और वह इंकलाब जिंदाबाद चिल्लाता रहा। छात्र नेता ने विवि में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है। जिसका सरकार विरोध कर रही है। इसको लेकर हर्ष ढाका ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने का प्लान बनाया था।

गेट पर तैनात सीओ कोतवाली अरविंद कुमार राय ने बताया कि हर्ष ढाका को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी कार्य में बाधा और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि मेरठ में तीन दिवसीय आयुर्वेद महासम्मेलन का शुभारंभ आज सीसीएसयू परिसर में हुआ है।

आयुर्वेद महासम्मेलन का शुभारंभ देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उपरोक्त घटना उस दौरान हुई जब कार्यक्रम के बाद सीएम योगी मेरठ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...