CCS University: नवाचार को बढावा देने के लिए कंपनी बनाएगा विश्वविद्यालय,सेक्शन-8 के तहत की जाएगी कंपनी की स्थापना

मेरठ रीजनCCS University: नवाचार को बढावा देने के लिए कंपनी बनाएगा विश्वविद्यालय,सेक्शन-8 के...

Date:


CCS University: नवाचार को बढावा देने के लिए कंपनी बनाएगा विश्वविद्यालय,सेक्शन-8 के तहत की जाएगी कंपनी की स्थापना

मेरठ। नवाचार को बढावा देने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh University) एक कंपनी बनाएगा। सेक्शन-8 के तहत इस कंपनी की स्थापना की जाएगा। नॉन प्रॉफिट बेस पर यह कंपनी काम करेगी। कंपनी के तहत विश्वविद्यालय में अविष्कार, स्टार्टअप व उद्यमिता को बढावा दिया जाएगा। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व सृजन संचार कंपनी के बीच एमओयू साइन किया गया। कंपनी के निदेशक शैलेंद्र जायसवाल व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में एमओयू साइन किया। इस कंपनी के माध्यम से उद्यमिता को बढावा देने का काम किया जाएगा।

Read also: दिल्ली विश्वविद्यालय में डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन की बजाए असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट चाहते हैं शिक्षक

10 स्टार्टअप को दिया जाएगा बढावा विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित की जाने वाली कंपनी के तहत छात्रों द्वारा किए जाने वाले स्टार्टअप को बढावा दिया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय में चल रहे दो स्टार्टअप सौर ऊर्जा से ट्रॉली के पीछे जलने वाली रिफ्लेक्टर लाइट तथा जैविक खाद को बढावा देने का काम किया जाएगा। अन्य स्टार्टअप जिन पर काम किया जा रहा है उनको भी बढावा दिया जाएगा।

हर जिले की समस्या को जानेंगे छात्र :

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh University) के छात्र हर जिले में जाकर सर्वे कर वहां की समस्या का जानेंगे। समस्या को जानने के बाद उस समस्या के निदान के लिए काम किया जाएगा। इस भ्रमण कार्यक्रम को परिक्रमा का नाम दिया गया है।

हर जिले में खुलेगा इनोवेशन सेंटर, मांग के अनुसार किया जाएगा इनोवेशन :

हर जिले में इनोवेशन सेंटर खोला जाएगा। इन इनोवेशन सेंटर के माध्यम से इंडस्ट्रीज को किस चीज की आवश्यकता है जिससे व्यापार को बढावा मिल सके। यही नहीं इंडस्ट्रीज की मांग के अनुसार इनोवेशन पर भी काम किया जाएगा।

Read also: विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक पोस्टरों के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

कागज को किया जाएगा रिसाईकिल :

एमओयू साइन के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh University) में काम आने वाले तथा बाद में रददी में बिकने वाले कागजों को रिसाईकिल करने पर भी विचार गया। इन कागजों को रिसाईकिल कर दोबारा से काम में लिया जाएगा।

इस दौरान प्रति कुलपति प्रो0 वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी सुशील गुप्ता, कुलानुशासक प्रो0 बीरपाल सिंह, प्रो0 हरे कृष्णा, प्रो0 एसएस गौरव, प्रो0 अनुज कुमार, प्रो0 आरके सोनी, प्रो0 योगेंद्र गौतम, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related