मेरठ में आयुर्वेद महासम्मेलन पूरे वेस्ट यूपी के लिए गौरव की बात: राज्यपाल आनंदी बेन

फीचर्डमेरठ में आयुर्वेद महासम्मेलन पूरे वेस्ट यूपी के लिए गौरव की बात:...

Date:

मेरठ। आयुर्वेद महासम्मेलन को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संबोधित किया। आयुर्वेद महासम्मेलन में राज्यपाल आनंदी बेन ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद महासम्मेलन पूरे वेस्ट उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

राज्यपाल ने कहा कि आयुर्वेद सर्वे भवन्तु सुखिनः के दर्शन पर आधारित है। राज्यपाल ने कहा कि भारत आयुर्वेद का मूल स्थल है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि योग को आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय और आयुष संबंधी योजनाओं की मदद से युवा आयुर्वेद क्षेत्र में स्टार्टअप के जरिए करियर बना रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति के वैद्य हकीम सैफुद्दीन पदमश्री की धरती मेरठ ही रही है। उनका जुड़ाव यही से रहा है। बता दें कि आयुर्वेद महासम्मेलन तीन दिन चलेगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि हम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ इसे हेल्थ टूरिज्म के क्षेत्र में जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्व ने कोरोना संक्रमण काल में आयुर्वेद के महत्व को माना और जाना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...