Uttar Pradesh News : मुज़फ्फरनगर पहुँचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आंगनबाडी केन्द्रो को दिया जीवन दान

उत्तर प्रदेशUttar Pradesh News : मुज़फ्फरनगर पहुँचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आंगनबाडी...

Date:

मुज़फ्फरनगर। जिले में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दो दिवसीय दौरा संम्पन हो गया है । राज्यपाल के जनपद में भ्रमण के दौरान गुरुवार को सबसे  जिला पंचायत सभागार मुजफ्फरनगर में आंगनबाडी केन्द्रो को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जनपद के अन्तर्गत कुल 75 आंगनबाडी केन्द्रो को गोद लिया गया।

उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल महोदया के अतिरिक्त केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार डॉ० संजीव कुमार बालियान, और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार, कपिल देव अग्रवाल, अध्यक्षा, नगर पालिका परिषद  मुजफ्फरनगर श्रीमती अंजू अग्रवाल, विधान परिशद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रो० संगीता शुक्ला, शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो० एच० एस० सिंह द्वारा सम्मानित अतिथि के रूप में मंच पर प्रतिभाग किया गया।  इसके अलावा जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नरेन्द्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी, सदर, परमानन्नद  झां, मुख्य चिकित्साधिकारी, महावीर सिंह फौजदार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग,  परमहंस मोर्य, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, गोद लिये गये आंगनबाडी केन्द्रो की 75 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, 9 आंगनबाडी सहायिकाएं, 18 आशा एवं 18 ग्राम प्रधान मौजूद रही।

Also Read : uttar pradesh news today : यूपी के मदरसों में शुरू हुआ राष्ट्रगान

मंच का संचालन मुख्य विकास अधिकारी, आलोक यादव द्वारा किया गया। आंगनबाडी केन्द्र गोद लेने वाली चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा 15 आंगनबाडी केन्द्र, शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय द्वारा 10 आंगनबाडी केन्द्र, बैंकिग एसोसिएसन, मुजफ्फरनगर द्वारा कुल 30 आंगनबाडी केन्द्र (पंजाब नेशनल बैंक,  भारतीय स्टेट बैंक व कैनरा बैंक द्वारा 5- 5 आंगनबाडी केन्द्र, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, इण्डिन बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 3 -3 आंगनबाडी केन्द्र बैंक ऑफ बडौदा द्वारा 2 आंगनबाडी केन्द्र तथा बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 1 आंगनबाडी),  विपुल भटनागर, अध्यक्ष, आई०आई०ए० चैप्टर, मुजफ्फरनगर, रजनीश कुमार, अध्यक्ष, फैडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, सतीष चन्द गोयल, निदेशक, टिहरी ऑयरन एण्ड स्टील कास्टिंग लिमिटिड, मुजफ्फरनगर एवं संजय कुमार जैन, निदेशक, सर्वोत्तम रोलिंग मिल्स प्रा०लि० मुजफ्फरनगर द्वारा 5 -5 आंगनबाडी केन्द्रो को गोद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान 5 अथवा अधिक आंगनबाडी केन्द्रो गोद लेने वाली 7 संस्थाओ को  राज्यपाल महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 10 आंगनबाडी केन्द्रो को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए खिलौना किट का वितरण किया गया राज्यपाल महोदया ने आंगनबाडी केन्द्र गोद लेने वाली संस्थाओ का धन्यवाद किया गया। राज्यपाल महोदया द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो के उत्थान हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयासों के अतिरिक्त समाज द्वारा भी योगदान किये जाने का अनुरोध किया गया।

Also Read : ”पूर्व सपा सरकार को हमने मीलों पीछे छोड़ दिया, सरकार कर रही विकास के आयाम स्थपित” : Keshav Prasad Maurya

माननीया राज्यपाल महोदया द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वह अपने भ्रमण के दौरान आंगबाडी केन्द्र पर ड्राई राशन वितरण व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे-मील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर गर्भवती महिलाओ के पंजीकरण से सम्बंधित जानकारी अवष्य करें एवं किसी भी व्यवधान की दशा में अपेक्षित कार्यवाही भी करें।  राज्यपाल महोदया द्वारा ‘‘नगर‘‘ सूत्र (न-नल अर्थात जल, ग-गटर/नाली एवं र-रोड) का उल्लेख करते हुए करते हुए जनप्रतिनिधियों को इनसे सम्बंधित समस्याओ के निराकरण में व्यस्त रहने एवं अन्य आधारभूत सुविधाओ पर अपेक्षित ध्यान न दिये जाने के विषय में अवगत कराया गया।

 राज्यपाल महोदया द्वारा माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक आम जन तक पेयजल की उपलब्धता सुनिष्चित करने की दिशा में किये जा रहें प्रयास का उल्लेख करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जल एवं विद्युत का समुचित उपयोग करने का संदेष दिया गया, ताकि जल एवं विद्युत का व्यर्थ उपयोग रोका जा सके। इसी प्रकार  राज्यपाल महोदया द्वारा सभी लोगो को अपने बच्चो में बचत की आदत अपनाने हेतु प्रेरित किया गया ताकि विभिन्न संशाधनो को आगामी पीढी हेतु संरक्षित किया जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...