मायावती का ऐलानः अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी बसपा

उत्तर प्रदेशमायावती का ऐलानः अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी बसपा

Date:


मायावती का ऐलानः अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी बसपा

कहा, हमारा गठबंधन सिर्फ सर्व समाज के साथ है

लखनऊउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जहां गठबंधन के नए नए समीकरण बन रहे हैं वही बहुजन समाज पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने आज लखनऊ में यह घोषणा करते हुए कहा कि बसपा किसी से समझौता नहीं करेगी। हमारा गठबंधन किसी पार्टी नहीं, सिर्फ सर्व समाज के साथ है।

29 से संसद की ओर कूच करेंगे किसान

पत्रकारों से वार्ता करते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ बसपा सरकार ने ही काम किया है। आज जो मुफ्त राशन बांटा जा रहा है वह चुनाव के बाद बंद कर दिया जाएगा। मायावती ने कहा कि एक-दूसरे की पूरक रहीं भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की मिलीभगत है। समाजवादी पार्टी जब सत्ता में होती है तब भाजपा अपने आप मजबूत हो जाती है। लेकिन जब बसपा सत्ता में होती है तो भाजपा कमजोर होती जाती है।

उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना पीड़ितों और बाढ़ पीड़ितों की मदद बिना ढिंढोरा पीटे की है। ना तो हमारी पार्टी सरकार में है और ना ही हमारी पार्टी पूंजीवादी है। मायावती ने चुनाव को हिंदू-मुस्लिम बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और सपा मिलीभगत कर जिन्ना और अयोध्या में गोलीबारी का मुद्दा उठाकर सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है। बसपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी और उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाएगी। मायावती ने भाजपा सरकार पर 50 प्रतिशत दावों को भी पूरा न करने का आरोप लगाया। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार जिस तरह 2 महीने से शिलान्यास और लोकार्पण कर रही है उससे पता चल जाता है कि चुनाव आने वाले हैं। यह सभी भाजपा के चुनावी ऐलान हैं जो सिर्फ घोषणा या आधे-अधूरे कामों का लोकार्पण करती है।

अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी इत्र

भाजपा और सपा को जातिवादी और सांप्रदायिक बताते हुए मायावती ने कहा कि दोनों पार्टियां अंदरूनी रूप से धु्रवीकरण करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से सपा और भाजपा सीटें जीतने का दावा कर रही है उसको देखते हुए चुनाव आयोग को यूपी में सीटों की संख्या 403 से बढ़ाकर 1000 कर देनी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पूर्वांचलएक्सप्रेस वे, कुशीनगर हवाई अड्डा, जेवर हवाई अड्डा की रूपरेखा बसपा सरकार ने तैयार की थी। यदि उस समय केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अड़चनें पैदा ना की होती तो यह काम तभी शुरू हो जाता। उत्तर प्रदेश चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने पर सवाल करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ यूपी में ही महिलाओं को टिकट क्यों दे रही है? बाकी प्रदेशों में कांग्रेस ऐसा क्यों नहीं कर रही। मायावती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दिखावे के लिए गेरूवा चोला पहनते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related