अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी इत्र

उत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी इत्र

Date:


अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी इत्र

2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए 22 फूलों से बनाया गया है इत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जहां राजनीतिक दलों में जुबानी बयानबाजी तेज हो गई है वहीं विरोध करने का अंदाज भी अनोखा अपनाया जा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल बना रही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी इत्र लाॅन्च किया है। 22 फूलों से बनाया गया यह इत्र 2022 के चुनाव को देखते हुए बनाया गया है। अखिलेश यादव का कहना है कि इस इत्र की खुशबू 2022 में अपना असर दिखाएगी। इसको सुनते ही लोग जान जाएंगे कि कौन आ रहा है अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में 24 फूलों वाला इत्र लांच किया जाएगा।

अगस्ता का भ्रष्टाचार भाजपा की लाॅन्ड्री में धुल गया…

मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के 5 साल पूरे होने पर खजांची यादव का पांचवा जन्मदिन भी मनाया। गौरतलब है कि कन्नौज में रहने वाले खजांची यादव का जन्म नोटबंदी के दौरान बैंक के बाहर लगी लाइन में उनकी मां के लगे होने के दौरान हुआ था।

अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी इत्र
Image Credit – Naeem

अखिलेश यादव ने गैस सिलेंडर दिखाते हुए केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर गैस सिलेंडर के दाम कब कम होंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है नोटबंदी का फैसला ब्रेन स्ट्रोक निकला।

अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी इत्र
Image Credit – Naeem

29 से संसद की ओर कूच करेंगे किसान

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार, दिल्ली का इंजन, लखनऊ का इंजन और लखीमपुर का इंजन प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यदि अपने खानदान के पास वापस चले जाएं तो यूपी का भला हो जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...