देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा। देश की आजादी के 75 वर्षों के अवसर पर विविध आयोजन कर रहा। इस अमृत महोत्सव का एक और मुख्य उद्देश्य विशेषकर युवाओं को देश के स्वर्णिम इतिहास और आजादी के नायकों की अमर गाथा के बारे में बताना भी है।

Also Read : Labour Day: पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अंबेडकर के सपने को किया साकार, छलक पड़ीं मजदूर के परिवार की आंखें

इसी उद्देश्य के तहत आज लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज मैदान में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव”आयोजन किया गया। जिसमे BSF के जवानो ने बाइक स्टंट किये। BSF के जवानो ने आग से जलते हुए रिंग से बाइक निकाल कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक कलाबाजी दिखाते चले गए।

Also Read : Lucknow News Today : मंत्रियों के दौरों ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, गंदगी-अव्यवस्थाओं को देख चढ़ा पारा
बाइक पर हैंडल बिना छुए बाइक चलाना, एक बाइक पर चार-चार लोग बिना हैंडल पकड़े स्टंट करते नजर आए। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रही।


