मई के पहले दिन Meerut सहित देश के महानगरों में आज ये है Petrol Diesel का भाव

बिज़नेसमई के पहले दिन Meerut सहित देश के महानगरों में आज ये...

Date:

मेरठ। आज मई के पहले दिन तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव किया। इस बदलाव का लाभ लगातार आज 26 वें दिन वाहन मालिकों मिला। यानी आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं आया है। तेल कंपनियों ने लगातार 26 वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। मेरठ में पेट्रोल और डीजल पिछले 26 दिन से एक ही दाम पर मिल रहा है। मेरठ में आज भी पेट्रोल की कीमत 105.04 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल का दाम भी पुराने भाव 96.61 रुपये प्रति लीटर ही है। 

Read also: कोरोना के तांडव से आहत अर्थव्यवस्था को उभरने में लगेंगे कई साल:- आरबीआई

पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले 26 दिन से लगातार स्थिर हैं। आज मई के पहले दिन रविवार को लगातार 26 वें दिन देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। तेल कंपनियों ने गत अप्रैल की 6 तारीख को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल के दाम में की थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में अंतराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट जारी है। देश के प्रमुख महानगरों में में पेट्रोल डीजल के दाम निम्न रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.67 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल प्रति लीटर 105.47 रुपये और डीजल का दाम 97.03 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपए लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये और डीजल की कीमत 99.83 रुपए प्रति लीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related