CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, वीकेंड पर शराब की दुकानें रात 8 बजे तक ही खुलेंगी

नेशनलCJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, वीकेंड पर शराब...

Date:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसी बीच, दिल्ली सरकार ने वीकेंड पर शराब की दुकानों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, अब वीकेंड तक दिल्ली में शराब की दुकानें रात 10 बजे की बजाय रात 8 बजे ही बंद कर दी जाएंगी।

प्रदर्शन के चलते लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर शराब की दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। गुरुवार को भी कई दुकानों को बिना पहले सूचना दिए जल्दी बंद कर दिया गया था, जिससे कई ग्राहकों को बिना खरीदारी किए लौटना पड़ा।

18 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।

बंद रहने वाले प्रमुख स्टेशन हैं:

लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
ITO
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
झंडेवालान
नई दिल्ली

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यात्री यहां ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

कई दिनों से जारी है प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जुटे छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

20 जुलाई को CJP की ओर से निकाला गया ‘संसद मार्च’ हिंसक हो गया था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related