जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का दावा, कहा- आंदोलन में असामाजिक तत्व हुए शामिल

नेशनलजंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का दावा, कहा- आंदोलन में असामाजिक तत्व...

Date:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस का कहना है कि अब प्रदर्शन में बाहरी असामाजिक तत्व शामिल हो गए हैं, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये लोग छात्रों की भीड़ में शामिल होकर अचानक नुकीले पत्थरों और कांच की बोतलों से पुलिसकर्मियों पर हमला करते हैं, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो जाते हैं।

सरकार फिलहाल सख्त कार्रवाई के पक्ष में नहीं

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सरकार की ओर से फिलहाल सख्त कार्रवाई के निर्देश नहीं मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, सरकार छात्रों से बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहती है। इसी वजह से सुरक्षा बल संयम बरत रहे हैं और केवल अपनी सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं।

रात में बढ़ जाती है भीड़

पुलिस का कहना है कि दिन के समय जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहता है। लोग नारे लगाते हैं, कविताएं पढ़ते हैं और मंच से भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कही जाती है।

लेकिन शाम होते-होते भीड़ बढ़ने लगती है और हालात बदल जाते हैं। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग हिंसा करते हैं, पथराव करते हैं और पुलिस को निशाना बनाते हैं।

पुलिस पर हमले का आरोप

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार रात भी प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

मास्क पहनकर पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारी

पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारी चेहरे ढककर प्रदर्शन में शामिल हुए।

तस्वीरों में कुछ लोग मास्क, रुमाल और अलग-अलग तरह के फेस कवर पहनकर नजर आए। पुलिस का दावा है कि ऐसा पहचान छिपाने के लिए किया गया।

16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

पुलिस का यह भी दावा है कि इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बाद प्रदर्शनकारियों को एसएमएस के जरिए इकट्ठा किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related