Uttarakhand Police: सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ बैठी विजिलेंस जांच, मचा हड़कंप खुलेगी पोल

उत्तराखंडUttarakhand Police: सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ बैठी विजिलेंस जांच, मचा हड़कंप खुलेगी...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टरों की आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच सतर्कता विभाग करेगा। इसमें सैकड़ों सब इंस्पेक्टर जांच घेरे में आ गए हैं। अभी शासन स्तर से मामले में एक सब इंसपेक्टर के खिलाफ विजिलेंस जांच बैठा दी गई है। राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में जिला ऊधम सिंह नगर में तैनात सब इंस्पेक्टर कविंद्र शर्मा के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।


सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ शासन को मिली शिकायतें

उत्तराखंड पुलिस और गृह विभाग को आय से अधिक संपत्ति जुटाने की ऐसी शिकायतें प्रदेश के कई जिलों से मिली हैं। जिसमें इन जिलों में तैनात सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले सामने आए हैं। इन शिकायतों की गोपनीय ढंग से प्राथमिक जांच चल रही है। जांच में तथ्य मिले तो उनके मामलों को भी राज्यस्तरीय सतर्कता समिति के समक्ष लाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में सतर्कता जांच की अनुमति भी दी जा सकती है।


पुलिस विभाग में मच गई खलबली

सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच बैठा देने के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मची है। इसको उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में परीक्षाओं के पेपर लीक मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जांच में सामने आया कि जहां पर एक्जाम सेंटर थे वहां पर तैनात सब इंस्पेक्टरों को भी इसमें मिलाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। ऐसे सब इंस्पेक्टरों की लिस्ट तैयार की गई है। ये दरोगा रातों—रात लखपति बन गए हैं। ऐसा जांच में सामने आया है। अब विजिलेंस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...