देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने अपनी पूरी तैयार की है। चार धाम यात्रा के दौरान हर तरीके की आपदा और घटनाओं से बचाव के लिए पहली बार घनसाली,मोरी गैरसैंण में एसडीआरएफ की टीम लगाई जाएगी। इसके निर्देश डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक में दिए। इस बैठक में आईजी एपी अंशुमन, एडीजी संचार अमित सिन्हा, अजय रौतेला,वी मुरुगेशन उपस्थित रहे।
Read also: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का 67 करोड़ 22 लाख का बजट पारित, चारधाम यात्रा 3 मई से
चारधाम यात्रा पर चलने वाले व्यवसायिक वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। ऐसे वाहनों की चेकिंग पुलिस नहीं करेगी। निजी वाहनों से चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के वाहन कागजात हरिद्वार एवं देहरादून बार्डर पर चेक होंगे। चारधाम यात्रा रुट पर बोटल नेक चिह्नित करने के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाये जाएं। इसके अलावा
ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग, स्टंट ड्राइविंग,रैश और नशे की हालत में वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि के अलावा मार्ग जानकारी और अन्य पूरी सूचना उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर डाली जाएगी।

