Highway 58: जाम से जूझता रहा दिल्ली-देहरादून हाइवे, रात 3 बजे स्थिति सामान्य

उत्तर प्रदेशHighway 58: जाम से जूझता रहा दिल्ली-देहरादून हाइवे, रात 3 बजे स्थिति...

Date:

मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाइवे-58 आधी रात तक जाम से जूझता रहा। वीकेंड और शादियों के चलते हाइवे पर शाम 7 बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो रात 10 बजे के बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। 11 बजे से 2 बजे तक तो हालात ये हो गए कि वाहन चालक जहां फंसे थे वहीं पर गाड़ी बंद कर आराम की मुद्रा में आ गए। रात दो बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान रोडवेज बसें और शादी में जाने वाले लोग भी जाम में फंसे रहे। शनिवार को आम दिन के मुकाबले हाईवे पर दोगुनी संख्या में वाहन दिखाई दिए। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए पसीने निकग गए। जाम में फंसे राहगीरों की वाहन निकालने को लेकर आपस में कहासुनी भी हुई।

हाइवे पर दौराला से लेकर भूडबराल तक भीषण जाम

शनिवार को अक्षय तृतीया होने के कारण हाईवे के मंडपों में शादियां थीं। जिस कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या में दोगुना इजाफा था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर के लोग शुक्रवार को घूमने के लिए देहरादून जाते हैं। कुछ लोग शनिवार व रविवार को हरिद्वार भी जाते हैं। जिससे वीकेंड पर लगातार जाम की स्थिति बनती रहती है। बावजूद इसके पुलिस की वीकेंड पर जाम को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं दिखाई देती है।
खिर्वा फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर व रोहटा फ्लाईओवर के नीचे रात के समय भीषण जाम देखने को मिला। घंटों जाम में फंसे रहने के बाद राहगीरों ने खुद ही मोर्चा संभाला। राहगीरों ने किसी तरह अपने अपने वाहनों को निकाला। जाम से बचने के लिए कुछ राहगीरों ने कॉलोनियों से निकलने का प्रयास किया। मगर कुछ देर में वहां भी जाम की स्थिति बन गई। कुछ राहगीरों की वाहन निकालने को लेकर भी आपस में कहासुनी हुई। अन्य राहगीरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

अवैध कट जाम के लिए मुसीबत

हाईवे पर दौराला से लेकर परतापुर तक जगह-जगह लोगों ने अवैध कट बना रखे हैं। अवैध कट के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनती है। जिस कारण हाईवे पर हादसे का खतरा भी मंडराता है। बावजूद इसके एनएचएआई के अधिकारी अवैध कट को बंद नहीं करते हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग घर जाने के लिए गलत दिशा से जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। मगर पुलिस गलत दिशा से आ रहे वाहनों का चालान नहीं करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...