मेरठ। इस बार होली (Holi 2022) पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा 17 मार्च 1:32 दोपहर से रात्रि पर्यन्त तक पृथ्वी पर रहेगी। इसका तात्पर्य है कि भद्रा युक्त है इस बार की होली। 17 मार्च को राहु काल रहेगा दिन 2 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक तथा 18 मार्च को रहेगा राहुकाल सुबह 10:59 से 12:29 दोपहर तक। अभिजित योग रहेगा 12:05 से 12:53 तक। इस प्रकार फाल्गुन पूर्णिमा जिसमें होली पूजन होता है, 17 मार्च को दोपहर 1:32 से प्रारम्भ होगी तथा समाप्त होगी पूर्णिमा 18 मार्च 12:49 दोपहर। इस प्रकार होलाष्टक प्रारम्भ हो जाएंगे 10 मार्च से 2:58 रात्रिकाल से ही तथा 17 मार्च होलिका दहन तक रहेंगे। होलाष्टक समय आसुरी, नकारात्मक ऊर्जाओं से प्रभावी होने के कारण शुभ कार्यों के लिए वर्जित होता है, ये नकारात्मक प्रभाव होलिका दहन पर ही भस्म होते हैं। इसलिए होलिका दहन (Holika Dahan 2022) के बाद ही खुशियों से भरी धुलैण्डी मनाते हैं।
Read also- Holi Upay 2022: होली पर करें ये काम तो दूर होगी जिंदगी में हर प्रकार की रूकावटें
होलिका स्थल पूजन का समय :-
फाल्गुन पूर्णिमा दोपहर 1:32 से प्रारम्भ होगी अतः होलिका पूजन 1:32 के बाद ही प्रभावी होगा। इस प्रकार लाभामृत योग 1:32 से 3:30 दोपहर, शुभ योग सांय 5:00 बजे से 6:30 बजे रहेगा।

