Asaram Bapu: दुष्कर्मी आसाराम बापू के लिए बहू बनी मुसीबत, जाने पूरा मामला

धर्मAsaram Bapu: दुष्कर्मी आसाराम बापू के लिए बहू बनी मुसीबत, जाने पूरा...

Date:

Asaram Bapu: जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम बापू की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। आसाराम बापू परिवार के लिए अब बहू मुसीबत बन गई है। आसाराम के बेटे नारायण साई की पत्नी ने तलाश की अर्जी दायर की है। नारायण साईं की पत्नी तलाक के साथ ही पांच करोड़ रुपए की डिमांड कर रही है।

अपराध के दलदल में फंसे आसाराम की एक मुश्किल और बढ़ी है। आसाराम के बेटे की बहू ने आसाराम बापू के परिवार की मुश्किल बढ़ाई है। बेटे नारायण साईं से चाहती है उनकी पत्नी तलाक और 5 करोड़ रुपए। बहू ने आसाराम की पत्नी और बेटी को नोटिस भेजा है। आसाराम बापू दो-दो दुष्कर्म मामले में सलाखों के पीछे सजा काट रहे हैं। 82 साल का आसाराम बापू जोधपुर की जेल में बंद है। जेल में होने के बाद उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। पहले एक दुष्कर्म साबित हुआ, फिर दूसरा दुष्कर्म और अब आसाराम की बहू ने एक और मुसीबत खड़ी कर दी परिवार के लिए।

आसाराम के बेटे नारायण साईं को कौन नहीं जानता। पिता की तरह नारायण साईं जेल में बंद है। सूरत की लाजपुर जेल में बंद नारायण साईं के अपराध पिता से कम नहीं है। नारायण साईं को 26 अप्रैल 2019 को सूरत कोर्ट ने 2013 के दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। यानी पिता की तरह दुष्कर्म का दोषी है नारायण साईं। जब नारायण साईं को सजा हुई तो उसकी पत्नी ने खुशी का इजहार किया था। इंदौर की रहने वाली जानकी हरपलानी उर्फ शिल्पी ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि नारायण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के फैसले से लोगों को बहुत बड़ी सीख मिलेगी जो धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ गंदा काम करते हैं।

नारायण साईं की पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

जानकी हरपलानी एक बार फिर नारायण साईं और उसके परिवार के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है। जानकी ने तलाक की अर्जी कोर्ट में लगाई है। फैमिली कोर्ट में आसाराम की बहू ने पति नारायण साई से अलग होने के लिए याचिका दायर की है। इसी के साथ उसने पांच करोड़ रुपये की बड़ी रकम की भी मांग की है। जानकी के वकील के अनुसार दो हफ्ते के अंदर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।
नारायण साईं की पत्नी ने पांच साल पहले कोर्ट में अर्जी डाली थी। उसमें नारायण साईं उनके भरण पोषण के लिए हर महीने पैसे की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने नारायण साईं को हर महीने 50 हजार रुपए जानकी को देने के आदेश दिए थे। लेकिन जानकी के अनुसार नारायण साईं ने वो नहीं दिए। इसलिए उन्होंने तलाक के साथ 5 करोड़ रुपए की मांग की है।

आसाराम की पत्नी और बेटी को नोटिस

गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं की पत्नी और उनकी बेटी भारती को नोटिस जारी किया है। आसाराम की पत्नी और बेटी सहित पांच महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म मामले में अदालत ने नोटिस भेजे हैं। इन पांचों पर 2013 के रेप मामले में उकसाने और मदद करने के आरोप हैं। लेकिन सबूतों के अभाव में इन्हें कोर्ट ने छोड़ दिया था। मई 2023 में विधि विभाग ने बरी होने के खिलाफ अपील दायर करने के निर्देश दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के...

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता कैसे जांचें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...