लगातार चश्मा पहनने से पड़ गए हैं निशान, तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

लाइफस्टाइललगातार चश्मा पहनने से पड़ गए हैं निशान, तो इन तरीकों से...

Date:

आजकल लोगों की जीवनशैली तेजी से बदल रही है। बढ़ते काम के बोझ और लगातार स्क्रीन के इस्तेमाल के कारण लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इससे लोगों को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई अपना समय लगातार स्क्रीन के सामने बिता रहा है। ऐसे में बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण न सिर्फ शारीरिक और मानसिक बल्कि आंखों पर भी बुरा असर पड़ने लगा है। आजकल सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी कमजोर आंखों के कारण चश्मे का इस्तेमाल करने लगे हैं।

लगातार चश्मे का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निशान पड़ने लगते हैं। चेहरे पर मौजूद ये निशान कभी-कभी आपकी खूबसूरती को भी ख़राब कर देता है , ऐसे में जरूरी है कि चश्मे के निशानों से जल्द से जल्द छुटकारा पाया जाए। अगर आप भी अपने चेहरे पर पड़े चश्मे के इन निशानों से परेशान हैं तो इन तरीकों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं-

एलोवेरा जेल

अगर आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल की मदद ले सकते हैं। चश्मे के निशान हटाने के लिए रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। कुछ देर तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद ऐसे ही सो जाएं और सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें।

टमाटर का रस

इन दिनों लगातार चर्चा में रहने वाला टमाटर चश्मे के निशान हटाने में भी आपकी मदद कर सकते है। इसके लिए टमाटर का रस निकालकर उसे छान लें और जहां निशान है उस जगह लगा ले । अब इसको आधे घंटे तक सूखने दें जब ये पूरी तरह से सूख जाये तो अपना चेहरा सादे पानी से धो लें।

संतरे का छिलका

चेहरे की खूबसूरती के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले संतरे के छिलके चश्मे के निशान हटाने में भी बेहद कारगर है। इसके लिए आप संतरे के छिलको को बारीक पीस लें और इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर 3-4 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

गुलाब जल

गुलाब जल की मदद से भीआप चेहरे पर पड़े चश्मे के निशान को हटा सकते हैं। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले एक कॉटन बॉल को गुलाब जल में डुबोकर प्रभावित जगह पर आधे घंटे के लिए रखें। इस उपाय को नियमित रूप से करने से कुछ ही दिनों में निशान गायब होने लगेंगे।

खीरे का रस

त्वचा संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद खीरे का रस चश्मे के निशान हटाने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और फिर इस रस को उंगली की मदद से दाग पर लगाएं और पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें. इस उपाय को कुछ दिनों तक करने से फायदा नजर आने लगेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related