Share Market Today: पांच दिनों में शेयर बाजार में निवेशकों ने गवाएं 14 लाख करोड़, जानें हाल

बिज़नेसShare Market Today: पांच दिनों में शेयर बाजार में निवेशकों ने गवाएं...

Date:

Share Market Today: मध्य देशों में संघर्ष ने भारतीय शेयर बाजार को काफी प्रभावित किया है। पिछले पांच कारोबारी दिन से शेयर बाजार लाल निशान पर है। इसकी वजह से निवेशकों को 14 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। एक्सपर्ट का मानना है कि शेयर बाजार में गिरावट अभी जारी रह सकती है।

लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

पांच कारोबारी सत्र से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। बीते कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 523 अंक टूटकर 64,049 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 159.60 अंकों की गिरावट के साथ 19,122.15 अंकों पर बंद हुआ। बता दें कि लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है।

इस वजह से बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में हो रही गिरावट के कारण निवेशकों को 14.60 लाख करोड़ रुपए का नुकसान अब तक हो चुका है। 7 अक्टूबर से शुरू हुए इजरायल-हमास युद्ध की वजह से अभी तक शेयर मार्केट में 2.70 प्रतिशत गिरावट आई है। वहीं, बाजार में लिस्टेड कंपनियों का एमकैप में भी गिरावट आई है।
कंपनियों के एमकैप में 14,60,288.82 करोड़ रुपये की गिरावट के बाद 3,09,22,136.31 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर बाजार में हो रही गिरावट को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि गिरावट एक चिंता का विषय है। शेयर बाजार में गिरावट की वजह से विदेशी निवेशक पोर्टफोलियो शेयर बाजार में बिकवाली जारी है। शेयर बाजार में गिरावट रहने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...